सब्सक्राइब करें

Saudi Arabia Vertical City: दुनिया की पहली ऐसी सिटी बनाने जा रहा सऊदी अरब, जानिए क्या होगी इसकी खासियत

फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Thu, 28 Jul 2022 05:20 PM IST
विज्ञापन
Saudi Arabia Reveal Vertical Neon City Project For Future Zero Gravity Read All Detail
दुनिया की पहली ऐसी सिटी बनाने जा रहा सऊदी अरब - फोटो : Twitter @onenine90x

Saudi Arabia Vertical City: कच्चे तेल के पैसे से कमाई करने वाला सऊदी अरब दुनिया का आठवां अजूबा बनाएगा। सऊदी अरब ऐसा शहर बसाने जा रहा है जिसे अभी तक आपने साइंस फिक्शन फिल्मों में ही देखा होगा। इस शहर की चौड़ाई सिर्फ 200 मीटर होगी जबकि इसकी लंबाई 161 किलोमीटर होगी और ऊंचाई 500 मीटर होगी जिसमें कांच लगे होंगे। 



सबसे खास बात यह है कि इस पूरे शहर को नवीकरणीय ऊर्जा से संचालित किया जाएगा। इस शहर में सौर ऊर्जा, पवन ऊर्जा, बायोमॉस और हाइड्रो पावर से पैदा हुई बिजली की सप्लाई की जाएगी। सऊदी अरब ने इस शहर को  'द लाइन' नाम दिया है। अधिकारियों का कहना है कि भविष्य के शहर को बसाने की यह परियोजना है। प्रदूषित दुनिया में इस शहर के नागरिकों को स्वच्छ हवा मिलेगी। यहां पर बिजनेस के लिए दफ्तर, बच्चों के लिए स्कूल और कॉलेज, मनोरंजन के लिए पार्क भी वर्टिकल ही बनाए जाएंगे। 

Trending Videos
Saudi Arabia Reveal Vertical Neon City Project For Future Zero Gravity Read All Detail
दुनिया की पहली ऐसी सिटी बनाने जा रहा सऊदी अरब - फोटो : Twitter @DailyLoud

दुनिया में पहली बार ऊंचाई की ओर बढ़ता हुआ शहर बनाया जाएगा। इस शहर में रहने वाले नागरिक एक छोर से दूसरे छोर पर सिर्फ 20 मिनट में पहुंच जाएंगे। ऐसी इसलिए क्योंकि यहां पर एक हाई स्पीड ट्रेन चलाई जाएगी। इस शहर में घर के ऊपर घर बनाए जाएंगे। इस शहर में लेयर दर लेयर फ्लैट बनेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Saudi Arabia Reveal Vertical Neon City Project For Future Zero Gravity Read All Detail
दुनिया की पहली ऐसी सिटी बनाने जा रहा सऊदी अरब - फोटो : Twitter @DailyLoud


सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिल सलमान ने इस प्रोजेक्ट के बारे में सबसे पहले साल 2021 में बताया था। इस शहर को बसाने में 39.95 लाख करोड़ रुपये खर्च होंगे। 'द लाइन' शहर को  कांच की आधा किलोमीटर ऊंची दीवारों ढका जाएगा। 

Saudi Arabia Reveal Vertical Neon City Project For Future Zero Gravity Read All Detail
दुनिया की पहली ऐसी सिटी बनाने जा रहा सऊदी अरब - फोटो : Twitter @DailyLoud

इस शहर में किसी तरह का प्रदूषण नहीं होगा और न ही किसी प्रकार का कोई कार्बन उत्सर्जन होगा। इस शहर में 90 लाख लोगों के रहने की व्यवस्था होगी। यह पूरी तरह वर्टिकल होगा यानी खड़ा शहर। इस शहर में न सड़कें होगी और न ही कार चलेंगी। यह शहर करीब 26,500 वर्ग किलोमीटर इलाके में बसाया जाएगा। सब कुछ ठीक रहा तो यह शहर साल 2025 तक बनकर तैयार कर दिया जाएगा। 

विज्ञापन
Saudi Arabia Reveal Vertical Neon City Project For Future Zero Gravity Read All Detail
दुनिया की पहली ऐसी सिटी बनाने जा रहा सऊदी अरब - फोटो : Twitter @DaillyLoud
ऐसा दिखेगा शहर

सऊदी अरब की प्रेस एजेंसी ने शहर की डिजाइनों की क्लिप जारी की है। इस शहर को आकर्षक, फ्यूचरिस्टिक और हरा भरा दिखाया गया है। घरों की छतों पर बगीचे बने हुए दिखाए गए हैं। इसमें देखने एक तरह का ही नजारा दिखाई देगा। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed