{"_id":"5a2931624f1c1b87698c035c","slug":"scientists-discovered-the-secret-of-gangajal","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"वैज्ञानिकों ने खोला रहस्य, आखिर क्यों नहीं खराब होता गंगाजल ","category":{"title":"Science Wonders","title_hn":"विज्ञान के चमत्कार","slug":"science-wonders"}}
वैज्ञानिकों ने खोला रहस्य, आखिर क्यों नहीं खराब होता गंगाजल
amarujala.com, Presented by: राजेश सैनी
Updated Sun, 10 Dec 2017 10:15 AM IST
विज्ञापन
GANGA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोग कहते हैं कि गंगाजल का पानी कभी खराब नहीं होता और न ही इसमें कभी किसी किस्म के किटाणु पनपते हैं। लेकिन हम लोगों ने गंगा मैया पर जमकर जुल्म किए हैं। कभी इसमें नालों का पानी छोड़ा तो कभी लाशें फेंकी। कचरा भी इसी में फेंका जाता है। लेकिन गंगा का पानी तब भी शुद्ध रहा। क्या आप जानना नहीं चांहेंगे कि आखिर कैसे हुआ ये चमत्कार..?
THE VIRUS THAT MAY SAVE HUMANITY
बता दें ये बात एक रिसर्च में सामने आई है कि गंगा के पानी के कभी न खराब होने की पीछे की वजह एक वायरस है। जी हां... वैज्ञानिकों का मत है कि गंगा के पानी में एक वायरस पाया जाता है जो इसके पानी को निर्मल रखता है। इसके चलते पानी में कभी सड़न पैदा नहीं होती। गंगाजल को अगर कई दिनों तक स्टोर करके भी रखा जाए तो भी इससे आपको बदबू नहीं आएगी।
demo
अब आपको बताते हैं गंगाजल के रहस्य के बारे में... दरअसल इसके लिए आपको इतिहास के पन्ने पलटकर देखने होंगे। बताया जाता है कि 1890 में एक ब्रिटिश साइंटिस्ट अर्नेस्ट हैंकिन गंगा के पानी पर रिसर्च कर रहे थे। उस समय हैजा फैला हुआ था। लोग मरने वालों की लाशें गंगा में फेंक कर चले जाया करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
ganga
हैंकिन को यह डर था कि गंगा में नहाने वाले लोग भी कहीं हैजा पीड़ित न हो जाएं। लेकिन जब हैंकिन ने पानी पर रिसर्च की तो वे हैरान थे। क्योंकि पानी बिल्कुल शुद्ध था। जबकि उन्हें ये डर था कि कहीं लोग गंगा का पानी पीने या उसमें नहाने से बीमार न पड़ जाए। हैंकिन को ये समझ आ गया कि गंगा का पानी जादूई है।
विज्ञापन
ganga
हैंकिन के इस रिसर्च को 20 साल के एक फ्रैंच साइंटिस्ट ने आगे बढ़ाया। इन्होंने अपनी रिसर्च में पाया कि गंगा के पानी में पाए जाने वाले वायरस बैक्टीरिया में घुसकर उन्हें खत्म कर देते हैं। गंगा के निर्मल जल में पाया जाने वाला ये वायरस इस कारण 'निंजा वायरस' कहलाता है। नए वैज्ञानिकों ने इस वायरस को यह नाम दिया है। इसी वजह से गंगा के पानी की शुद्धता भी बरकरार रहती है।