फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ajab-Gajab: वैज्ञानिकों ने खोजा सबसे रहस्यमयी जीव, नहीं था पिछला हिस्सा, हैरत में वैज्ञानिक

Sun, 21 Aug 2022 12:36 PM IST
ज्योति मेहरा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ज्योति मेहरा Updated Sun, 21 Aug 2022 12:36 PM IST
विज्ञापन
Scientist Found Most Mysterious Creature Know Interesting Facts in Hindi
सबसे रहस्यमयी जीव (symbolic image) - फोटो : istock
हमारी धरती पर आज भी कई ऐसे जीव मौजूद हैं, जिनके बारे में इंसानों को पता भी नहीं है। हालांकि, वैज्ञानिक लगातार इनको लेकर शोध में लगे रहते हैं। ऐसे में करीब पांच साल पहले चीन ने 54 करोड़ साल पुराने एक छोटे से जीवाश्म का विश्लेषण किया था, जिसमें ये निष्कर्ष निकाला गया कि ये नमूना एनिमल किंगडम की एक शाखा है, जो सबसे पुराना उदाहरण था। इसे ड्यूटेरोस्टोम (deuterostomes) कहा जाता है। इसके अंतर्गत स्टारफिश, क्रिनोइड जैसी चीजें और कशेरुकी (vertebrates) भी आते हैं। एक शोध के अनुसार, इस जीव का नाम सैकोरहाइटस कोरोनरियस (Saccorhytus coronarius) है, जिसका आकार एक चावल के दाने से बस कुछ ही बड़ा होगा। अजीबोगरीब बात तो ये है कि इस जीव के पास पिछला हिस्सा है ही नहीं, जिसके जरिए वह मल त्याग करता हो। यह जीव दिखने में एक थैली जैसा है, इसका एक उबड़-खाबड़ मुंह है। वहीं इसके मुंह के आसपास काफी सिलवटें व छेद भी नजर आए। 

 
Scientist Found Most Mysterious Creature Know Interesting Facts in Hindi
सबसे रहस्यमयी जीव (symbolic image) - फोटो : istockmi
कहा गया है कि ये  सिलवटें व छेद आगे चलकर गिल्स और गले में विकसित हो जाते होंगे। एक्स-रे के जरिए की गई जांच से सामने आया कि ये अजीब प्राणी कशेरुक परिवार से ताल्लुक नहीं रख सकता है। इसका मतलब ये कि ये इंसानों का पूर्वज नहीं हो सकता है। ये एक्स-रे स्कैनिंग इलेक्ट्रॉन माइक्रोस्कोपी और पार्टिकल एसेलरेटर से लिया गया था।
 
Scientist Found Most Mysterious Creature Know Interesting Facts in Hindi
सबसे रहस्यमयी जीव (symbolic image) - फोटो : istock
जानकारी के मुताबिक, इस जीव का शरीर करीब  0.04 इंच लम्बा था। इसका बाहरी आवरण दो लेयर वाला था। साथ ही इसके शरीर पर  नुकीले उभार थे और मुंह के चारों ओर कुछ रेडियल सिलवटें थीं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Scientist Found Most Mysterious Creature Know Interesting Facts in Hindi
सबसे रहस्यमयी जीव (symbolic image) - फोटो : istock
शोध के सह लेखक फिलिप डोनोग्यू (Philip Donoghue) यानी यूनिवर्सिटी ऑफ ब्रिस्टल के जीवाश्म विज्ञानी का कहना है कि हमने कई वैकल्पिक समूहों पर विचार किया, जिनसे भी ये जीव जुड़ा हो सकता था। इनमें कोरल, एनीमोन और जेलिफिश शामिल थे, जिनके मुंह तो हैं लेकिन मलद्वार नहीं।
 
विज्ञापन
Scientist Found Most Mysterious Creature Know Interesting Facts in Hindi
सबसे रहस्यमयी जीव (symbolic image) - फोटो : istock
इसके बाद वैज्ञानिक इस नतीजे पर पहुंचे हैं कि इस जानवर को एनिमल किंगडम के इक्डीसोज़ोन (Ecdysozoan) ग्रुप में शामिल किया दा सकता है। ऐसे में यह अकशेरुकी जीवों का पूर्वज साबित हुआ। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed