{"_id":"6301c998823ee2796b7ef1be","slug":"asia-cup-2022-india-vs-pakistan-head-to-head-memorable-cricket-records-and-stats-in-last-five-matches","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IND vs PAK: हरभजन-अख्तर की लड़ाई, कोहली का शतक, एशिया कप में भारत-पाकिस्तान के इन पांच मैच को भूलना मुश्किल","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs PAK: हरभजन-अख्तर की लड़ाई, कोहली का शतक, एशिया कप में भारत-पाकिस्तान के इन पांच मैच को भूलना मुश्किल
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: रोहित राज
Updated Sun, 21 Aug 2022 11:28 AM IST
सार
एशिया कप में भारत और पाकिस्तान का मुकाबला होना है। उससे पहले फैंस दोनों देशों के बीच खेले गए पुराने मैच को याद करने लगे हैं। एशिया कप कई यादगार मैच खेले गए हैं। हम उन्हीं में से पांच बेहतरीन मुकाबलों के बारे में आपको यहां बता रहे हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
27 अगस्त से शुरू हो रहे एशिया कप में भारत का पहला मुकाबला पाकिस्तान से होगा। इस बार टीम इंडिया को पाकिस्तान से टी20 वर्ल्ड कप में मिली हार का बदला लेना भी है। दोनों टीमों के बीच भिड़ंत से पहले बयानबाजी का दौर शुरू हो गया है। वहीं, फैंस दोनों देशों के बीच खेले गए पुराने मैच को याद करने लगे हैं। एशिया कप में दोनों का सामना 14 बार हुआ है। इस दौरान कई यादगार मैच खेले गए हैं। हम उन्हीं में पांच बेहतरीन मुकाबलों के बारे में आपको यहां बता रहे हैं।
1. जब अख्तर और हरभजन में हुई थी बहस
2 of 6
हरभजन सिंह
- फोटो : सोशल मीडिया
एशिया कप 2010 के चौथे मैच में भारत का मुकाबला पाकिस्तान से हुआ था। पाकिस्तानी टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 267 रन बनाए थे। भारत की ओर से गौतम गंभीर ने 83 और महेंद्र सिंह धोनी 56 रन बनाए। आखिरी ओवर में सुरेश रैना (34 रन) के आउट होने के बाद ऐसा लगा कि टीम इंडिया मैच हार जाएगी, लेकिन हरभजन ने मोहम्मद आमिर की गेंद पर छक्का लगाकर टीम को जीत दिला दी थी। हरभजन ने इस मैच में अख्तर की गेंद पर छक्का लगाया था। उसके बाद यह पाकिस्तान गेंदबाज गुस्से में आ गया था। वह हरभजन से भिड़ गए था। भज्जी ने भी अपने अंदाज में अख्तर को जवाब दिया।
2. जब कोहली ने खेली करियर की सबसे बड़ी पारी
3 of 6
विराट कोहली
- फोटो : सोशल मीडिया
2012 एशिया कप में भारत और पाकिस्तान का मुकाबला विराट कोहली के लिए यादगार रहा। मीरपुर में खेले गए इस मैच में पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवरों में छह विकेट पर 329 रन बनाए। नासिर जमशेद ने 112 और मोहम्मद हफीज ने 105 रन बनाए थे। भारत को जीत के लिए 330 रनों का पहाड़ लक्ष्य मिला। इसे टीम इंडिया ने 13 गेंद शेष रहते ही हासिल कर लिया था। विराट ने अपनी करियर की सबसे बड़ी पारी खेली थी। उन्होंने 148 गेंदों पर 183 रन बनाए। इस दौरान कोहली ने 22 चौके और दो छक्के लगाए। रोहित शर्मा ने 68 और सचिन तेंदुलकर ने 52 रन बनाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
3. अफरीदी के दो यादगार छक्के
4 of 6
शाहीद अफरीदी
- फोटो : सोशल मीडिया
2014 एशिया कप में भारत और पाकिस्तान के बीच एक और रोमांचक मैच खेला गया था। इस मैच में टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा था। भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए आठ विकेट पर 245 रन बनाए थे। अंबाती रायुडू ने 58, रोहित शर्मा ने 56 और रवींद्र जडेजा ने नाबाद 52 रन बनाए थे। भारतीय गेंदबाजों ने भी शानदार प्रदर्शन किया, लेकिन शाहीद अफरीदी ने अंत में मैच को पलट दिया। आखिरी ओवर में पाकिस्तान को जीत के लिए 10 रन बनाने थे। कप्तान धोनी ने गेंदबाजी के लिए रविचंद्रन अश्विन को बुलाया। अश्विन ने पहली गेंद पर अजमल को आउट कर दिया। ऐसा लगा भारत मैच जीत लेगा। जुनैद ने अगली गेंद पर एक रन ले लिया। अफरीदी स्ट्राइक पर आ गए। भारत को जीत के लिए एक विकेट लेने थे। वहीं, पाकिस्तान को नौ रन की आवश्यकता थी। अफरीदी ने तीसरी और चौथी गेंद पर छक्का लगाकर मैच समाप्त कर दिया।
विज्ञापन
4. आमिर ने फेंका था खतरनाक स्पेल
5 of 6
रोहित शर्मा को आउट करने के बाद मोहम्मद आमिर
- फोटो : सोशल मीडिया
एशिया कप 2016 में जब भारत और पाकिस्तान का मुकाबला हुआ तो मोहम्मद आमिर की खतरनाक गेंदबाजी देखने को मिली थी। पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी की। टीम 20 ओवर भी नहीं खेल पाई। 17.3 ओवर में 83 रनों पर ढेर हो गई। 84 रन के लक्ष्य को देखकर ऐसा लगा था कि टीम इंडिया इसे आसानी से हासिल कर लेगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। मोहम्मद आमिर ने अपने शुरुआती दो ओवरों में तीन विकेट लेकर सनसनी मचा दी थी। उन्होंने पहले ओवर में अजिंक्य रहाणे (00) और रोहित शर्मा (00) को आउट किया। दूसरे ओवर में सुरेश रैना (01) को पवेलियन भेज दिया। मुश्किल परिस्थितियों में कोहली का बल्ला फिर चला। उन्होंने 49 रन की नाबाद पारी खेलकर टीम को जीत दिला दी।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।