{"_id":"6301b504f922b32fdb1494a1","slug":"ind-vs-pak-waqar-younis-shocked-by-shaheen-afridi-asia-cup-exit-made-a-strange-statement-about-india-top-order","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Asia Cup: शाहीन अफरीदी के बाहर होने से सदमे में वकार यूनुस, भारत के शीर्ष क्रम को लेकर दिया अजीबोगरीब बयान","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Asia Cup: शाहीन अफरीदी के बाहर होने से सदमे में वकार यूनुस, भारत के शीर्ष क्रम को लेकर दिया अजीबोगरीब बयान
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लाहौर
Published by: रोहित राज
Updated Sun, 21 Aug 2022 10:01 AM IST
सार
अफरीदी घुटने की चोट से परेशान थे। उन्हें चिकित्सकों ने 4-6 हफ्ते तक आराम करने के लिए कहा है। अफरीदी के बाहर होने का मतलब है कि एशिया कप में दो प्रमुख गेंदबाज नहीं दिखेंगे। उनसे पहले भारत के जसप्रीत बुमराह भी बाहर हो चुके हैं।
विज्ञापन
1 of 6
शाहीन अफरीदी और वकार यूनुस
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
पाकिस्तान अपने स्टार तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी के एशिया कप से बाहर होने पर सदमे में है। वहां के क्रिकेट फैंस से लेकर पूर्व क्रिकेटर तक लगातार अफरीदी को लेकर बयान दे रहे हैं। इनमें से सबसे अजीबोगरीब बयान पाकिस्तान पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज और कप्तान वकार यूनुस ने दिया है। उन्होंने अपने ट्वीट में टीम इंडिया के शीर्ष क्रम का जिक्र किया है, इस कारण उन्हें भारतीय फैंस के गुस्से का भी शिकार होना पड़ा।
यूनुस का मानना है कि अफरीदी के बाहर होने से भारत के शीर्ष क्रम के बल्लेबाज रोहित शर्मा, केएल राहुल और विराट कोहली को राहत मिली है। इन तीनों बल्लेबाजों से दुनिया भर के गेंदबाजों को परेशानी होती है। पिछली बार टी20 वर्ल्ड कप में शाहीन ने इन्हें परेशान किया तो यूनुस को लगता कि वह हर बार कामयाब होंगे।
2 of 6
शाहीन अफरीदी
- फोटो : सोशल मीडिया
वकार यूनुस ने अपने ट्वीट में लिखा, ''शाहीन अफरीदी की चोट भारत के शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों के लिए एक बड़ी राहत की खबर है। निराशा है कि हम उन्हें एशिया कप में खेलते हुए नहीं देख पाएंगे। उम्मीद करता हूं कि जल्दी आप वापसी करेंगे।'' अफरीदी घुटने की चोट से परेशान थे। उन्हें चिकित्सकों ने 4-6 हफ्ते तक आराम करने के लिए कहा है। अफरीदी के बाहर होने का मतलब है कि एशिया कप में दो प्रमुख गेंदबाज नहीं दिखेंगे। उनसे पहले भारत के जसप्रीत बुमराह भी बाहर हो चुके हैं।
3 of 6
शाहीन अफरीदी
- फोटो : सोशल मीडिया
शाहीन अफरीदी एशिया कप के साथ-साथ इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू सीरीज में भी नहीं खेलेंगे। वह अक्तूबर में टी20 वर्ल्ड कप से पहले वापसी कर सकते हैं। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के मुताबिक, अफरीदी न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 त्रिकोणीय सीरीज से वापसी कर सकते हैं। अफरीदी को यह चोट श्रीलंका के खिलाफ गाले में टेस्ट मैच के दौरान फील्डिंग के समय लगी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
शाहीन अफरीदी
- फोटो : सोशल मीडिया
चोटिल होने के बावजूद हुआ था चयन
पाकिस्तान की टीम फिलहाल नीदरलैंड में है। शाहीन अपना रिहैबिलिटेशन पूरा करने के लिए टीम के साथ रहेंगे। एशिया कप के लिए शाहीन के रिप्लेसमेंट की घोषणा जल्द ही की जाएगी। पाकिस्तान की टीम सोमवार (22 अगस्त) को रॉटरडैम से दुबई पहुंचेगी। अफरीदी को चोट के बावजूद एशिया कप के लिए चुना गया था। वहीं, अनुभवी हसन अली को बाहर रखा गया था। माना जा रहा है कि हसन अली की टीम में वापसी होगी।
विज्ञापन
5 of 6
शाहीन अफरीदी ने दो विकेट लिए।
- फोटो : सोशल मीडिया
भारत से होगा पहला मुकाबला
27 अगस्त से शुरू हो रहे एशिया कप में पाकिस्तान का पहला मुकाबला भारत से होगा। इन दोनों टीमों को ग्रुप ए में रखा गया है। ग्रुप ए में कुल तीन टीमें हैं, भारत और पाकिस्तान के अलावा क्लालिफायर राउंड में जीतने वाली टीम इस ग्रुप में जगह बनाएगी। श्रीलंका, अफगानिस्तान और बांग्लादेश को ग्रुप बी में रखा गया है। इस टूर्नामेंट में 27 अगस्त से 11 सितंबर के बीच कुल 13 मैच खेले जाएंगे।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।