{"_id":"68ef7ecdda818d3c1e02718c","slug":"sea-cucumber-india-s-most-expensive-marine-fruit-costs-more-than-diamonds-know-reason-in-hindi-2025-10-15","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Wierd News: हीरे से भी महंगा बिकता है भारत में मिलने वाला ये खीरा! कीमत जानकर हो जाएंगे हैरान","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Wierd News: हीरे से भी महंगा बिकता है भारत में मिलने वाला ये खीरा! कीमत जानकर हो जाएंगे हैरान
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: धर्मेंद्र सिंह
Updated Wed, 15 Oct 2025 04:30 PM IST
सार
Wierd News: भारत में मिलने वाले समुद्री खीरे की कीमत लाखों में होती है। इसको खरीदने की बात तो दूर, आम आदमी इसके बारे में सपने में भी नहीं सोच सकता है। आइए जानते हैं कि भारत में मिलने वाले इस अनोखे खीरे और उसकी कीमत के बारे में।
विज्ञापन
1 of 5
हीरे से भी महंगा बिकता है भारत में मिलने वाला ये खीरा!
- फोटो : Adobe Stock
Link Copied
Wierd News: दुनिया में कई तरह फल होते हैं जो स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं। आमतौर पर इन फलों की कीमत 100 रुपये से लेकर 500 रुपये तक होती है। लेकिन आम लोगों के लिए यह फल ही महंगे लगते हैं। लोग अपने आपको स्वस्थ रखने के लिए कई तरह के फलों का सेवन करते हैं। इनमें खीरा भी शामिल है, जिसकी कीमत कम होती है और सेहत के लिए अच्छा भी होता है। लेकिन भारत में एक अनोखा खीरा मिलता है, जिसकी कीमत आपके होश उड़ा देगी।
भारत में मिलने वाले समुद्री खीरे की कीमत लाखों में होती है। इसको खरीदने की बात तो दूर, आम आदमी इसके बारे में सपने में भी नहीं सोच सकता है। आइए जानते हैं कि भारत में मिलने वाले इस अनोखे खीरे और उसकी कीमत के बारे में। आखिर ऐसा क्या है इस खीरे में कि वो इतना महंगा बिकता है।
Trending Videos
2 of 5
हीरे से भी महंगा बिकता है भारत में मिलने वाला ये खीरा!
- फोटो : Adobe Stock
इस अनोखे खीरे की भारत के समुद्री इलाके में बड़े पैमाने पर तस्करी की जाती है। समुद्री खीरे की तमिलनाडु में तस्करी जमकर होती है। सी कुकुम्बर यानी समुद्री खीरे की दक्षिण भारत और श्रीलंका में खूब तस्करी की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
हीरे से भी महंगा बिकता है भारत में मिलने वाला ये खीरा!
- फोटो : Adobe Stock
इसका नाम सुनकर आप सोच रहे होंगे कि यह कोई समुद्री सब्जी है, लेकिन यह ऐसा नहीं है। यह विशेष तरह का एक समुद्री जीव है। इस समुद्री जीव की अन्तरराष्ट्रीय स्तर पर तस्करी की जाती है।
हीरे से भी महंगा बिकता है भारत में मिलने वाला ये खीरा!
- फोटो : Adobe Stock
अक्सर लुप्तप्राय प्रजाति समुद्री खीरे की तस्करी करने वाले पकड़े जाते हैं। बताया जाता है कि इस समुद्री खीरे की कीमत लाखों में होती है। इस समुद्री जीव को समुद्री खीरा या ककड़ी या फिर सी कुकुम्बर के नाम से जाता है।
हीरे से भी महंगा बिकता है भारत में मिलने वाला ये खीरा!
- फोटो : Adobe Stock
इसके अस्तित्व को खतरे में देखते हुए इसको लुप्तप्राय समुद्री प्रजाति की श्रेणी में शामिल किया गया है। रिपोर्ट्स में दावा किया जाता है कि इस जीव कीमत ढाई लाख रुपये प्रति किलो है। यह दवाईयां बनाने में इस्तेमाल किया जाता है। कुछ लोग इसको खाने के लिए भी इस्तेमाल करते हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।