Sinking Cities: डूब जाएंगे मुंबई समेत दुनिया के ये बड़े शहर? नहीं बचेगा कोई नामो-निशान
जकार्ता
इंडोनेशिया की राजधानी और देश का सबसे बड़ा शहर जकार्ता का नाम इस सूची में सबसे पहले नंबर पर है। जकार्ता की हालत ऐसी है कि यह हर साल समुद्र में 30.5 सेंटीमीटर तक समा रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, 40 फीसदी तक यह शहर समुद्र में धंस चुका है। हो सकता है कि साल 2030 तक इस शहर में लोग नहीं रह पाएंगे, यह पानी में डूब जाएगा।
न्यूयॉर्क
दुनिया के सबसे प्रसिद्ध शहरों में शामिल अमेरिका का न्यूयॉर्क शहर पर भी डूबने का खतरा मंडरा रहा है। यह शहर भी हर साल एक से दो मिलीमीटर तक डूब रहा है। समुद्र का जलस्तर भी बढ़ रहा है जिसकी वजह से डूबने की प्रक्रिया तेजी होती जा रही है।
ह्यूस्टन
अमेरिका का ह्यूस्टन शहर भी इसी लिस्ट में शामिल है। टेक्सास में स्थित इस शहर में ग्राउंड वॉटर को बड़ी मात्रा में निकाला गया है, जिससे यह शहर धंस रहा है। इसके साथ ही यह समुद्र में डूबने के कगार पर पहुंच चुका है। 1917 से लेकर अभी तक शहर के कुछ इलाके 10 फीट तक डूब चुके हैं।
Ajab Gajab: यहां दूसरों की पत्नी को चुराकर की जाती है शादी, अजीबोगरीब परंपरा के बारे में जानकर होगी हैरानी
रॉटरडैम
नीदरलैंड में स्थित रॉटरडैम शहर हर साल 0.6 मिलीमीटर की दर से डूब रहा है। यह एक पोर्ट सिटी भी है। सबसे हैरानी वाली बात यह है कि यह शहर 90 फीसदी तक पानी में डूब चुका है।
Time Travel: सन् 1950 में खींच रहा था फोटो और अचानक पहुंच गया 2006 में, हैरतअंगेज घटना से हिल गई दुनिया