Sleep Of Months: हम सब रामायण में रावण के भाई कुंभकरण के बारे में तो जानते हैं कि वह किस तरह छह महीने तक लगातार सोता रहता था और छह महीने खाता था। अगर हम आपसे कहें कि ऐसा केवल रामायण के युग में ही नहीं वर्तमान समय में भी होता है, तो आप क्या कहेंगे? दरअसल, दुनिया में एक ऐसा गांव है जहां लोग एक बार सोते हैं, तो महीनों तक उनकी नींद नहीं खुलती है। जी हां आपको ये जानकर हैरानी हो रही होगी लेकिन ये सच है। इस गांव में रहने वाले व्यक्ति महीनों तक गहरी नींद में सोते रहते हैं। आइए जानते हैं कि आखिर ये गांव कहां है।
Sleep Of Months: महीनों तक सोते रहते हैं इस गांव के लोग, वैज्ञानिकों ने बताई ये वजह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस गांव का हाल कुछ ऐसा है कि यहां कई लोग सड़क के बीच में ही सो जाते हैं। अगर ये लोग एक बार नींद में गए तो फिर उन्हें उठाना नामुमकिन सा होता है। आलम ये है कि अगर उनके पास बम भी फूट जाए तो भी उनकी नींद नहीं खुलती है। कलाची के लोगों के लिए उनकी नींद परेशानी की वजह बन गई है।
पहली बार कब सामने आई ये अजीबोगरीब बीमारी?
इस गांव की कुल आबादी 600 के आसपास है, जिसमें से 14 फीसदी लोगों को लंबी और गहरी नींद की समस्या है। रिपोर्ट्स की मानें तो इस गांव में यह समस्या हमेशा से नहीं थी। 2010 में इससे जुड़ी समस्या पहली बार एक स्कूल में सामने आई थी, जब कुछ स्टूडेंट्स अचानक क्लासरूम में सो गए थे और वह लगातार कई दिनों तक सोते ही रहे। सभी ने उन्हें उठाने की बहुत कोशिश की लेकिन नाकाम रहे। इसके बाद से गांव के अन्य लोगों ने भी इस समस्या का अहसास किया।
कलाची गांव की इस अजीबोगरीब बीमारी के पीछे की वजह जानने की कोशिश दुनियाभर के वैज्ञानिक कर रहे हैं, लेकिन अब तक कोई भी इस बीमारी के पीछे किसी ठोस कारण का दावा नहीं कर पाया है। कुछ वैज्ञानिकों के मुताबिक, गहरी और लंबी नींद में जाने के लिए कोई खास बीमारी जिम्मेदार है, लेकिन वे इस दावे के लिए कोई तथ्य पेश करने में सक्षम नहीं हैं।
वैज्ञानिकों द्वारा किए गए शोध में एक ये बात भी निकलकर सामने आई है कि इस गांव का प्रदूषित पानी भी इस समस्या का जिम्मेदार है। कई तरह के मेडिकल टेस्ट के बाद पाया गया कि यहां के पानी में कार्बन मोनो-ऑक्साइड मौजूद है, जिसकी वजह से इस गांव के लोग कई-कई महीनों तक नींद से जाग नहीं पाते हैं।