फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अजब गजब: बाहर से सामान्य दिखने वाला घर अंदर से है बेहद आलीशान, देखकर उड़ जाएंगे होश

Thu, 24 Feb 2022 11:16 AM IST
राजेश मिश्रा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: राजेश मिश्रा Updated Thu, 24 Feb 2022 11:16 AM IST
विज्ञापन
Small home from outside but inside is really huge and luxurious interior
बाहर से सामान्य दिखने वाला घर अंदर से है आलीशान- प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

हर इंसान का सपना होता है कि उसका अपना एक घर हो। घर एक ऐसी इमारत होती है जिसमें हम अपने परिवार के साथ रहते हैं। घर हमारी मुख्य जरूरतों में से एक है। घर हमें गर्मी, सर्दी, बर्फ, हवा, बारिश, समेत कई समस्याओं से बचाता है। ऐसे में घर हमें आश्रय और आराम देता है। हर इंसान अपने घर को सजाने-संवारने के लिए अपनी सारी कमाई लगाता है। कई घर ऐसे होते हैं जो बाहर से दिखने में बहुत साधारण होते हैं, लेकिन अंदर से उनमें जरूरत की सारी सुविधाएं मौजूद रहती हैं। अब इसी कड़ी में एक घर के बारे में सुनने को मिला है जो बाहर से दिखने में तो बहुत सामान्य है, लेकिन अंदर से देखने पर होश उड़ जाएंगे। अमेरिका के कोलरैडो राज्य के डेनवर में बना ये घर लोगों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। ये घर इतना भव्य है कि इसकी तुलना टीवी प्रोग्राम "Doctor Who" के ट्रेडिस से की जा रही है। आइए जानते हैं इस घर के बारे में खास बातें........

Small home from outside but inside is really huge and luxurious interior
बाहर से सामान्य दिखने वाला घर अंदर से है आलीशान- प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

इस घर की कुछ तस्वीरें एक वेबसाइट पर शेयर की गई हैं। तस्वीरों में इसके शानदार इंटीरियर ने लोगों को हैरत में डाल दिया है। दरअसल, इस घर की बनावट और सजावट में ऐसे प्रयोग किए गए हैं जो आमतौर पर नहीं दिखाई देते हैं। इस घर के हर कमरे को सजाने के लिए अलग-अलग थीम और बाकी हिस्सों में धार्मिक संकेतों का भी प्रयोग किया गया है।

Small home from outside but inside is really huge and luxurious interior
बाहर से सामान्य दिखने वाला घर अंदर से है आलीशान- प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

इस घर की दीवारों पर पवित्र क्रिश्चियन क्रॉस भी बनाया गया है। बेडरूम में ही बंदूक रखने के लिए गन सेफ भी बनाई गई है। इस घर में पूजा स्थल के ठीक बगल में एक बार बनाया गया जो सबसे हैरानी की बात है। इस घर की कुल कीमत 4 करोड़ 86 लाख रुपये है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Small home from outside but inside is really huge and luxurious interior
बाहर से सामान्य दिखने वाला घर अंदर से है आलीशान- प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

बाहर से बेहद ही साधारण सा दिखने वाले घर में शानदार इंटीरियर डिजाइन किया गया है। इस आलीशान घर में चार बेडरूम और दो बाथरूम हैं। इसके मेन फ्लोर पर दो बेडरूम के साथ एक एडवांस बाथरूम भी बनाया गया है।

विज्ञापन
Small home from outside but inside is really huge and luxurious interior
बाहर से सामान्य दिखने वाला घर अंदर से है आलीशान- प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

इस घर में 2 कार गैराज भी बनाए गए हैं और 576 स्कवायर फीट का एक स्टूडियो भी शामिल है। इसके अलावा इस घर में ड्रायर, ओवन, फ्रीज, एसी समेत जरूरत की सारी सुविधाएं मौजूद हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed