{"_id":"66546c53ac4a23acc80479f0","slug":"smallest-jail-in-the-world-sark-prison-uk-built-in-1856-2-prisoners-can-stay-here-2024-05-27","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"World's Smallest Jail: ये है दुनिया की सबसे छोटी जेल, जहां रह सकते हैं सिर्फ दो कैदी","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
World's Smallest Jail: ये है दुनिया की सबसे छोटी जेल, जहां रह सकते हैं सिर्फ दो कैदी
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: ज्योति मेहरा
Updated Mon, 27 May 2024 05:01 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Prison (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
Smallest Jail In The World: दुनियाभर में कई बड़ी जेल मौजूद हैं, जहां खतरनाक और खूंखार अपराधियों को कैद करके रखा गया है। भारत में तिहाड़, या येरवडा जेल के बारे में तो लगभग सभी लोग जानते हैं, जहां हजारों कैदी रहते हैं। लेकिन क्या आप दुनिया की सबसे छोटी जेल (Smallest prison in the world) के बारे में जानते हैं? अगर नहीं तो आइए हम आपको बताते हैं। दरअसल दुनिया में एक जेल ऐसी भी है, जहां केवल दो कैदियों के रहने की जगह है। यह जेल ब्रिटेन के सबसे छोटे आइलैंड पर बनी हुई है, जो 168 साल पुरानी है।
एक न्यूज रिपोर्ट के मुताबिक इंग्लिश चैनल में मौजूद सर्क आइलैंड पर बनी 'सर्क जेल' को दुनिया की सबसे छोटी जेल का दर्जा दिया गया है। इस जेल का निर्माण साल 1856 में किया गया था, जिसके मात्र 2 ही कैदी रह सकते हैं। हैरानी की बात ये है कि इतने सालों में भी इस जेल में कोई खास बदलाव नहीं हुआ है।
2 of 5
Prison (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : istock
इतने सालों में जेल के अंदर का लुक जरूर कुछ हद तक बदल गया है। इसके अलावा यहां पानी, टॉयलेट और बिजली की व्यवस्था कर दी गई है। सर्क आइलैंड 5.4 स्क्वायर किलोमीटर में फैला हुआ है, जहां करीब 562 लोग रहते हैं।
3 of 5
Prison (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : istock
168 साल पुरानी जेल
इस जेल को बनाने का ऑर्डर कोर्ट ने साल 1832 में दिया था, लेकिन इसे पूरा होने में 24 साल लग गए थे। इसके पीछे की वजह ये थी क्योंकि किसी के पास भी इसे बनाने के लिए पैसे नहीं थे। इस जेल को अंदर से दो हिस्सों में बांट दिया गया है, जिससे दो कमरे निकल गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Prison (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : istock
इसके एक कमरा 6 बाय 6 फीट और दूसरा 6 बाय 8 फीट का है। दोनों ही कमरों में कैदियों के लिए लकड़ी के पतले बिस्तर लगे हैं। इस जेल में अधिकतम 2 से 3 दिन के लिए ही कैदी को रखा जा सकता है। हालांकि, खास बात ये भी है कि इस आइलैंड पर कोई गंभीर अपराध नहीं होता है। यही वजह है कि इस आइलैंड पर केवल दो ही पुलिसकर्मी हैं।
विज्ञापन
5 of 5
Prison (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : istock
एक रिपोर्ट के मुताबिक, इस आइलैंड पर रह चुके लोगों का यह भी दावा है कि यहां कई लोगों पर आपराधिक मामले हैं, जिनमें शराब के नशे में ड्राइविंग जैसे कई अन्य मामले शामिल हैं। लेकिन यहां संसाधनों की कमी होने के कारण उनके ऊपर कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसलिए इस जेल का भी इस्तेमाल बहुत अधिक नहीं होता है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।