फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IPL 2024: 'ऑरेंज कैप से आईपीएल नहीं जीतेंगे', अंबाती रायुडू ने विराट कोहली पर फिर साधा निशाना, जानें क्या कहा

Mon, 27 May 2024 02:49 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 27 May 2024 02:49 PM IST
सार

रायुडू ने विराट को सुझाव भी दिया और कहा कि उन्हें अपने मानकों को कम करना चाहिए क्योंकि टीम के अन्य बल्लेबाज उनकी बराबरी करने का दबाव महसूस करते हैं।

विज्ञापन
IPL 2024: 'Orange cap will not win you IPL', Ambati Rayudu again targeted Virat Kohli, said this
अंबाती रायुडू ने कोहली पर निशाना साधा - फोटो : IPL/BCCI
जैसे ही कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2024 का खिताब जीता, चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के पूर्व बल्लेबाज अंबाती रायुडू को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के पूर्व कप्तान विराट कोहली पर तंज कसने का एक और कारण मिल गया। आईपीएल 2024 से बाहर होने के बाद से बेंगलुरु फ्रेंचाइजी को लगातार ट्रोल कर रहे रायुडू ने एक बार फिर उन पर निशाना साधा हुए कहा कि ऑरेंज कैप किसी टीम को खिताब नहीं दिलाती है, बल्कि टीम के एकजुट होकर प्रदर्शन करने से आप खिताब जीत सकते हैं। विराट ने इस साल ऑरेंज कैप अपने नाम किया। हालांकि, उनकी टीम को राजस्थान रॉयल्स ने एलिमिनेटर में हराकर बाहर कर दिया था।
IPL 2024: 'Orange cap will not win you IPL', Ambati Rayudu again targeted Virat Kohli, said this
रायुडू ने आरसीबी टीम पर तंज कसा - फोटो : IPL/BCCI
रायुडू ने मैच के बाद कहा, 'नरेन, रसेल और स्टार्क जैसे दिग्गजों के साथ खड़े रहने के लिए केकेआर टीम को बधाई। इन तीनों ने टीम की जीत में योगदान महत्वपूर्ण योगदान दिया। इस तरह एक टीम आईपीएल जीतती है। हमने इसे वर्षों से देखा है। आईपीएल में ऑरेंज कैप जीतने से आप चैंपियन नहीं बनते, बल्कि उसके लिए हर एक खिलाड़ी को 300-300 रन बनाने होते हैं।' रायुडू ने विराट को सुझाव भी दिया और कहा कि उन्हें अपने मानकों को कम करना चाहिए क्योंकि टीम के अन्य बल्लेबाज उनकी बराबरी करने का दबाव महसूस करते हैं।
IPL 2024: 'Orange cap will not win you IPL', Ambati Rayudu again targeted Virat Kohli, said this
अंबाती रायुडू और विराट कोहली - फोटो : IPL/BCCI
रायुडू ने कहा, 'विराट कोहली टीम में एक दिग्गज हैं। वह इतने बड़े मानक स्थापित करते हैं जो युवाओं पर उसका अनुकरण करने का दबाव डालता है। इसलिए विराट को अपना स्तर थोड़ा कम करना होगा ताकि युवा खिलाड़ी ड्रेसिंग रूम में अच्छी स्थिति में रह सकें।' कुछ दिन पहले रायुडू ने आरसीबी के खराब प्रबंधन की आलोचना करते हुए कहा था कि वे टीम खिताब के बजाय व्यक्तिगत उपलब्धियों को तरजीह देते हैं। रायुडू ने जोर देकर कहा कि प्रबंधन के इस तरह के दृष्टिकोण के कारण ही आरसीबी ने 17 सत्रों में कोई खिताब नहीं जीता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
IPL 2024: 'Orange cap will not win you IPL', Ambati Rayudu again targeted Virat Kohli, said this
रायुडू ने आरसीबी टीम पर तंज कसा - फोटो : IPL/BCCI
रायुडू ने कहा था- मेरा दिल वास्तव में आरसीबी के सभी समर्थकों के साथ है जिन्होंने वर्षों से टीम को अपना प्यार दिया है। अगर टीम मैनेजमेंट ने व्यक्तिगत उपलब्धियों से पहले टीमों के हितों को देखा होता तो आरसीबी ने अब तक कई खिताब जीत लिए होते। उन्हेंबस याद रखना चाहिए कि उन्होंने कितने शानदार खिलाड़ियों को टीम से जाने दिया है। अपने प्रबंधन को उन खिलाड़ियों को लाने के लिए मजबूर करें जो टीमों के हितों को व्यक्तिगत उपलब्धियों से पहले रखते हैं। मेगा नीलामी से एक शानदार नया अध्याय शुरू हो सकता है।
विज्ञापन
IPL 2024: 'Orange cap will not win you IPL', Ambati Rayudu again targeted Virat Kohli, said this
रायुडू ने आरसीबी टीम पर तंज कसा - फोटो : IPL/BCCI
राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ एलिमिनेटर मैच में आरसीबी के आईपीएल से बाहर होने के बाद रायुडू ने फ्रेंचाइजी को ट्रोल करते हुए कहा था कि केवल जुनून और जश्न से ही आपको खिताब नहीं मिलता है। उन्होंने कहा, 'अगर आप आरसीबी की बात करते हैं तो यह दिखाता है कि सिर्फ जुनून और जश्न से ही टीम ट्रॉफी नहीं जीत सकती। आपको सिर्फ प्लेऑफ में पहुंचने से आईपीएल ट्रॉफी नहीं मिलती है। यह मत सोचो कि आप सीएसके को हराकर ट्रॉफी जीत लेंगे।' बाद में भारत के पूर्व क्रिकेटर ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट भी साझा किया, जिसमें आरसीबी और उसके फैंस को याद दिलाया गया कि सीएसके ने आईपीएल में पांच खिताब जीते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed