फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कॉमेडी के नाम पर अश्लीलता! रणवीर इलाहाबादिया ने शो में पूछा ऐसा सवाल कि मचा बवाल, सोशल मीडिया पर पड़ रही गाली

Mon, 10 Feb 2025 02:42 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Mon, 10 Feb 2025 02:42 PM IST
सार

Ranveer Allahbadia: यूट्यूबर और कॉमेडियन रणवीर इलाहाबादिया की एक प्रतिक्रिया ने सोशल मीडिया पर बवाल मचा दिया है। सोशल मीडिया के हर प्लेटफार्म पर लोग रणवीर इलाहाबादिया को खरी खोंटी सुना रहे हैं।

विज्ञापन
Social media people angry on Ranveer Allahbadia For Inappropriate Question In Samay Raina India S Got Latent
रणवीर इलाहाबादिया ने समय रैना के शो में पूछा ऐसा सवाल कि मचा बवाल - फोटो : instagram.Ranveer Allahbadia

Ranveer Allahbadia: यूट्यूबर और कॉमेडियन रणवीर इलाहाबादिया की एक प्रतिक्रिया ने सोशल मीडिया पर बवाल मचा दिया है। सोशल मीडिया के हर प्लेटफार्म पर लोग रणवीर इलाहाबादिया को खरी खोंटी सुना रहे हैं। रणवीर इलाहाबादिया ने एक प्रोग्राम में इतने भद्दी प्रतिक्रिया दी है, जिसके बाद जनता आगबबूला हो गई है। रणवीर इलाहाबादिया का अपना एक यूट्यूब चैनल भी है, जो अक्सर अश्लीलता की वजह से चर्चा में रहता है।



स्टैंडअप कॉमेडियन समय रैना के शो में रणवीर इलाहाबादिया पहुंचा था। अब इस शो के आयोजकों और रणवीर इलाहाबादिया के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई है। सोशल मीडिया पर लोग सभी के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। इस शो में रणवीर इलाहाबादिया, कंटेंट क्रिएटर आशीष चंचलानी, जसप्रीत सिंह और अपूर्व मुखीजा के साथ जज के तौर पर शामिल हुआ था। शो में रणवीर ने एक प्रतियोगी से एक बेहद अश्लील सवाल पूछा था, जिसे हम यहां पर लिख भी नहीं सकते हैं। 

इस सवाल को सुनकर लोग आश्चर्यचकित हैं, तो कोई ऐसा सवाल किसी से कैसे पूछ सकता है। रणवीर इलाहाबादिया ने विवाद के बाद भी अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लोग उसकी आलोचना कर रहे हैं। यूजर्स का कहना है कि डिजिटल मनोरंजन की दुनिया में संवेदनशीलता और नैतिक जिम्मेदारी की आवश्यकता है। 



NASA Asteroid 2024 yr4: नासा की चेतावनी, इस साल पृथ्वी से टकरा सकता है एस्टेरॉयड, जानिए कितना है खतरनाक

कई लोगों ने मांग की है कि अपने अश्लील सवाल के लिए रणवीर इलाहाबादिया माफी मांगे। अधिकतर लोगों ने उसके खिलाफ तीखी प्रतिक्रियाएं दी हैं। रणवीर इलाहाबादिया के कमेंट पर कवि नीलेश मिसरा, मनोज मुन्ताशिर, प्रसिद्ध यूट्यूबर गौरव तनेजा और कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने भी तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।

नीलेश मिश्रा ने इस तरह के क्रिएटर्स को विकृत बताया है। नीलेश निश्रा ने लिखा है, उन विकृत क्रिएटर्स से मिलें जो हमारे देश की रचनात्मक अर्थव्यवस्था को आकार दे रहे हैं। मुझे यकीन है कि इन सभी के लाखों फॉलोअर्स हैं। इस कंटेंट को एडल्ट कंटेंट के तौर पर भी टैग नहीं किया गया है। इसे एक बच्चा भी आसानी से देख सकता है, अगर वो फोन देख रहा है। क्रिएटर्स या मेकर्स में कोई जिम्मेदारी ही नहीं है। मुझे इस बात पर कोई आश्चर्य नहीं है कि डेस्क पर चार लोगों और दर्शकों में से कईयों ने इस पर हंसा होगा।



Delhi Election Special: चुनाव के नतीजों के बाद कहां जाती हैं ईवीएम मशीनें? जानिए पूरी प्रक्रिया

''अश्लीलता पर होगी कार्रवाई''

देवेंद्र फडणवीस ने संवाददाताओं से कहा, "मुझे इसके बारे में पता चला है। मैंने अभी तक इसे नहीं देखा है। चीजों को गलत तरीके से कहा और प्रस्तुत किया गया है। हर किसी को बोलने की स्वतंत्रता है, लेकिन हमारी स्वतंत्रता तब समाप्त हो जाती है जब हम दूसरों की स्वतंत्रता का अतिक्रमण करते हैं... हमारे समाज में, हमने कुछ नियम बनाए हैं, अगर कोई उनका उल्लंघन करता है तो यह बिल्कुल गलत है और उनके खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए।"

Viral Video: दूल्हा-दुल्हन की एंट्री के समय रिश्तेदारों ने की ऐसी हरकत, ढाई करोड़ लोगों ने देख डाला वीडियो

सोशल मीडिया पर रही हैं गालियां

कुछ लोग रणवीर की अश्लीलता के लिए सोशल मीडिया पर गालियां दे रहे हैं। कई लोगों का कहना है कि पीएम नरेंद्र मोदी ने 2024 में दिल्ली के भारत मंडपम में नेशनल क्रिएटर्स अवार्ड में रणवीर को 'डिसरप्टर ऑफ द ईयर' के खिताब से नवाजा था। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed