Space Debris: धरती पर बड़ा खतरा मंडरा रहा है। वैज्ञानिकों ने इसको लेकर चेतावनी जारी दी है। इंसानों ने ही पृथ्वी पर जीवन के लिए खतरा पैदा किया है। नॉटिंघम ट्रेंट यूनिवर्सिटी के अंतरिक्ष भौतिकी विशेषज्ञ डॉक्टर इयान व्हिटेकर ने चेतावनी देते हुए कहा है कि धरती के चारों तरफ अंतरिक्ष कबाड़ घूम रहा है। इससे बड़ा खतरा हो सकता है। उन्होंने आगे कहा कि तेजी से घूम रहा कचरा इंसानों के लिए जानलेवा बन सकता है।
Space Debris: धरती पर कौन सा मंडरा रहा खतरा? वैज्ञानिकों ने दी बड़ी चेतावनी
Space Debris: नॉटिंघम ट्रेंट यूनिवर्सिटी के अंतरिक्ष भौतिकी विशेषज्ञ डॉक्टर इयान व्हिटेकर ने चेतावनी देते हुए कहा है कि धरती के चारों तरफ अंतरिक्ष कबाड़ घूम रहा है। इससे बड़ा खतरा हो सकता है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, डॉक्टर व्हिटेकर ने बताया कि अंतरिक्ष में जैसे कबाड़ बढ़ रहा है, वैसे ही खतरा भी बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि अंतरिक्ष के कबाड़ जमीन पर गिरने से किसी टकराने की संभावना बेहद कम है, लेकिन भविष्य में यह संभावना बढ़ती जाएगी। इससे जान-माल के नुकसान का खतरा बहुत अधिक है। अंतरिक्ष से कोई गिरती हुई चीज तेजी से आएगी तो बहुत नुकसान होगा। दुनिया को इस ध्यान देने की जरूरत है।
शहरी इलाकों में तबाह हो सकती हैं इमारतें
डॉक्टर व्हिटेकर का कहना है कि कक्षा में आठ किमी प्रति सेकेंड (18000 मील प्रति घंटे) की रफ्तार कबाड़ घूमता है। हालांकि, वायुमंडल में पहुंचने पर इसकी गति कम हो जाएगी। इसके बाद भी करीब 100 मीटर सेकेंड प्रति सेकेंड के रफ्तार से घूमेगा। उनका कहना है कि अगर एरियन सेपरेशन रिंग जैसा कोई कबाड़ घनी आबादी वाले शहर में गिरता है, तो बड़ी इमारत तबाह हो सकती है। इससे इंसान की जान भी जा सकती है।
Zara Hatke: दूर अंतरिक्ष में अटकी सुनीता विलियम्स जानिए क्यों आई है सुर्खियों में? इस माह आ रही हैं धरती पर
डॉक्टर व्हिटेकर अंतरिक्ष यान लॉन्च करने की संख्या में बढ़ोत्तरी हुई है, जिससे स्पेस में कबाड़ रहा है। सैटेलाइट और रॉकेट बनाने वाली कंपनियों को अंतरिक्ष के कचरे को कम करने की जिम्मेदारी उठानी पड़ेगी।
Maha Kumbh 2025: नागा साधु और अघोरी साधु में क्या होता है अंतर? किसकी पूजा करते हैं और दोनों के क्या हैं नियम
समाधान खोजने की आवश्यकता
व्हिटेकर ने अपली की है कि रॉकेट और सैटेलाइट वाली कंपनियां इनका समाधान निकालें। उन्होंने कहा कि केन्या में गिरने वाली स्पेस रिंग बढ़ते खतरे की तरफ ध्यान खींचती है। अंतरिक्ष कबाड़ न सिर्फ उपग्रहों के लिए, बल्कि धरती पर रहने वालों के लिए खतरा हैं। इसका समाधान जल्द निकाला जाना चाहिए। अंतरिक्ष में इंसानों द्वारा छोड़े गए मलबे को अंतरिक्ष कचरा कहा जाता है।