{"_id":"67404bd50c7a9391900a83bb","slug":"stag-beetle-is-the-world-most-expensive-insect-in-hindi-2024-11-22","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Stag Beetle: दो इंच का यह कीड़ा आपको बना सकता है करोड़पति, कीमत इतनी की एक के बदले मिल सकते हैं 20 आईफोन","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Stag Beetle: दो इंच का यह कीड़ा आपको बना सकता है करोड़पति, कीमत इतनी की एक के बदले मिल सकते हैं 20 आईफोन
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिखर बरनवाल
Updated Fri, 22 Nov 2024 03:04 PM IST
सार
आमतौर पर जब लोग कीड़ों को देखते हैं तो उससे दूरी बनाने की कोशिश करते हैं। मगर आज हम आपको एक ऐसे कीड़े के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे लोग अपने घर में रखना चाहते हैं क्योंकि इसकी कीमत कई लाखों में होती है।
विज्ञापन
1 of 5
दुनिया का सबसे महंगा कीड़ा
- फोटो : Adobe Stock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
Stag Beetle: आमतौर पर जब लोग कीड़ों को देखते हैं तो उससे दूरी बनाने की कोशिश करते हैं। हमारे बाजारों में भी ऐसी कई कीटनाशक दवाइयां मिलती हैं जिसे कीड़ों को मारने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। वहीं कई ऐसे देश भी हैं जहां कीड़ों को आहार के तौर पर इस्तेमाल किया जाता है। देखा जाए तो कीड़े हमारे फूड चेन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। खैर, आज हम आपको एक ऐसे कीड़े के बारे में बताएंगे जिसके बारे में जानकर आप हैरान रह जाएगें। इस एक कीड़े की कीमत इतनी है कि आप उससे 20 आईफोन खरीद सकते हैं। जी हां, क्या आपने कभी दुनिया के सबसे महंगे कीड़े के बारे में सुना है? अगर नहीं सुना है तो आइए इस लेख में इसी के बारे में विस्तार से जानते हैं।
2 of 5
स्टैग बीटल
- फोटो : Adobe Stock
इस कीड़े की खास बात यह है कि इसे देखकर लोग मारते नहीं है बल्कि अपने पास सुरक्षित रखते हैं क्योंकि एक 2-5 ग्राम के कीड़े की कीमत कई लाखों में होती है। एक हिंदी वेबसाइट के मुताबिक एक कीड़े की कीमत 75 लाख के आस पास होती है।
हम बात कर रहे हैं स्टैग बीटल की। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक स्टैग बीटल औसतन 4-7 साल तक जीवित रहता है। इस कीड़े की एक खास बात यह भी है कि यह अपने बढ़े हुए जबड़े के लिए जाना जाता है। नर स्टैग बीटल की लंबाई 35-75 मिमी की होती हैं, वहीं मादा स्टैग बीटल 30-50 मिमी लंबी हो सकती है।
3 of 5
स्टैग बीटल की खासियत
- फोटो : Adobe Stock
आखिर क्यों इतना महंगा होता है स्टैग बीटल?
कई लोगों के दिमाग में यह सवाल रहता है कि आखिर यह कीड़ा इतना महंगा क्यों है? तो बता दें कि स्टैग बीटल की कुछ खासियत इसको इतना महंगा बनाती हैं। यह काफी दुर्लभ कीड़ा होता है और इनका उपयोग कई दवाइयों में किया जाता है। साथ कई लोग इस कीड़े को लकी मानते हैं, उनका मानना है कि स्टैग बीटल को घर में रखने से रातों रात अमीर बना जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
स्टैग बीटल है दुनिया का सबसे महंगा कीड़ा
- फोटो : Adobe Stock
कहां मिलते हैं स्टैग बीटल?
स्टैग बीटल गर्म और नम मौसम वाले क्षेत्रों में अधिक पाए जाते हैं। ये कीड़े पुराने पेड़ों की सड़ी हुई लकड़ी में रहते हैं और इनके लार्वा इसी लकड़ी को खाकर बड़े होते हैं। आप इन्हें प्राकृतिक वन, बगीचे, और यहां तक कि शहरी क्षेत्रों में भी देख सकते हैं। पुराने पेड़ या लकड़ी के ढेर में इन कीड़ों को मिलने की संभावना अधिक होती है।
विज्ञापन
5 of 5
स्टैग बीटल की अधिक डिमांड
- फोटो : Adobe Stock
चूंकि इस कीड़े का इस्तेमाल असाध्य रोगों की दवा बनाने में होता है, इसलिए इसकी कीमत इतनी ज्यादा है, हालांकि इस प्रजाति पर लुप्त होने का खतरा भी बढ़ता जा रहा है। कीड़ों का आकार बहुत छोटा होता है इसलिए आमतौर पर ये दिखाई नहीं देते हैं। पर वैश्विक स्तर पर देखा जाए तो इस कीड़े की डिमांड बहुत अधिक रहती है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।