फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sunita Williams: सुनीता विलियम्स ने धरती पर वापस आते ही क्यों खाया सैंडविच? अंतरिक्ष यात्री ने बताई ये वजह

Tue, 01 Apr 2025 01:58 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Tue, 01 Apr 2025 01:58 PM IST
सार

Sunita Williams: सुनीता विलियम्स ने सोमवार को कहा कि घर लौटने का अहसास होते ही वह अपने परिवार से मिलने को काफी उत्सुक थीं। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सुनीता विलियम्स से सवाल किया गया कि जब आप धरती पर लौटीं तो सबसे पहले क्या करना चाहती थीं? आपकी सबसे पहले क्या खाने की इच्छा थी? 

विज्ञापन
sunita williams eat grilled cheese sandwich father vegetarian after returning to earth nasa iss
सुनीता विलियम्स ने धरती पर वापस आते ही क्यों खाया सैंडविच? - फोटो : PTI

Sunita Williams: भारतीय मूल की नासा की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर नौ महीने बाद 18 मार्च को धरती पर वापस आए। दोनों अंतरिक्ष यात्रियों ने सोमवार को पहली बार प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने कहा कि उनके अंतरिक्ष मिशन में आई दिक्कतों की जिम्मेदारी वह खुद लेते हैं, जिससे यह छोटी अवधि की उड़ान लंबी हो गई थी। सुनीता विलियम्स ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और एलन मस्क को अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन से धरती पर वापस लाने के लिए धन्यवाद कहा। दोनों ने अंतरिक्ष में बिताए नौ महीनों के अनुभवों को साझा किया। 



सुनीता विलियम्स ने कहा कि घर लौटने का अहसास होते ही वह अपने परिवार से मिलने को काफी उत्सुक थीं। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सुनीता विलियम्स से सवाल किया गया कि जब आप धरती पर लौटीं तो सबसे पहले क्या करना चाहती थीं? आपकी सबसे पहले क्या खाने की इच्छा थी? पत्रकारों के सवाल का जवाब देते हुए सुनीता विलियम्स ने बताया कि मैं अपने पति को गले लगाना चाहती थी। 

 

sunita williams eat grilled cheese sandwich father vegetarian after returning to earth nasa iss
सुनीता विलियम्स ने धरती पर वापस आते ही सैंडविच खान की बताई वजह - फोटो : X/Nasa

नासा की अंतरिक्ष यात्री ने कहा कि खाना एक ऐसी चीज है, जो घर की याद दिलाता है। उन्होंने कहा कि मेरे पिता शाकाहारी थे, तो मैंने घर पहुंचने पर सबसे पहले बढ़िया सा ग्रिल्ड चीज सैंडविच खाया, जो मुझे घर का एहसास कराता है। सुनीता विलियम्स ने कहा कि वह धरती पर आकर अच्छा महसूस कर रही हैं। फिलहाल वह रिहैब से गुजर रही हैं और नई चुनौतियों की तैयारी कर रही हैं। 
 

sunita williams eat grilled cheese sandwich father vegetarian after returning to earth nasa iss
सुनीता विलियम्स ने बताया अंतरिक्ष से कैसा दिखता है भारत - फोटो : PTI

कैसा दिखता है भारत? 

सुनीता विलियम्स से सवाल किया गया कि अंतरिक्ष से भारत कैसा दिखता है? उन्होंने कहा कि भारत एक महान देश है। यह रोशनी के नेटवर्क जैसा दिखता है। गुजरात, महाराष्ट्र से लेकर सभी छोटे-बड़े शहर और समुद्र...यह अद्भुत है।

Nostradamus: क्या दुनिया में मचेगी तबाही? जीवित नास्त्रेदमस ने दी बड़ी चेतावनी, कोरोना की भविष्यवाणी हो चुकी है सच
 

विज्ञापन
विज्ञापन
sunita williams eat grilled cheese sandwich father vegetarian after returning to earth nasa iss
अंतरिक्ष यात्री बुच विल्मोर ने हिमालय की अविश्वसनीय तस्वीरें लीं - फोटो : ANI

उन्होंने कहा, 'भारत अद्भुत है। हर बार जब हम हिमालय के ऊपर से गुजरे और मैं आपको बताऊं, बुच ने हिमालय की कुछ अविश्वसनीय तस्वीरें लीं। बस अद्भुत।' उनसे भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के साथ उनके सहयोग की संभावना के बारे में पूछा गया। इस पर उन्होंने कहा कि जरूर। हम हर जरूरी मदद करेंगे।

Mars: मंगल ग्रह पर कैसे और कहां से पहुंचे मकड़ी के अंडे? नासा ने की चौंकाने वाली खोज, वैज्ञानिकों के उड़े होश    


विज्ञापन
sunita williams eat grilled cheese sandwich father vegetarian after returning to earth nasa iss
भारत की संभावित यात्रा को लेकर सुनीता विलियम्स vs कही बड़ी बात - फोटो : NASA

भारत की संभावित यात्रा को लेकर कही बड़ी बात

 प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने अपनी संभावित भारत यात्रा पर भी बात की। उन्होंने कहा, 'मुझे पूरी उम्मीद है कि मैं अपने पिता के देश जाऊंगी। वहां मैं एक्सिओम मिशन पर जाने वाले भारतीय नागरिक से भी मुलाकात करूंगी। मैं उनसे कभी न कभी जरूर मिलूंगी। हम उनके साथ अपने अनुभव साझा करेंगे। भारत एक महान देश है। वहां एक शानदार लोकतंत्र है, जिसने अंतरिक्ष जगत में अपने कदम जमा लिए हैं। हम इसका हिस्सा बनना और उनकी मदद करने में जरा भी नहीं हिचकिचाएंगे।' हालांकि, सुनीता विलियम्स की भारत यात्रा की तारीख अब तक तय नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed