El Nino Alert: दुनिया में बढ़ते तापमान के बीच वैज्ञानिकों ने बड़ी चेतावनी दी है। विशेषज्ञों का कहना है कि प्रशांत महासागर में सुपर अल नीनो तेजी से बन रहा है। अल नीनो का दुनिया का क्या और किस तरह का प्रभाव पड़ेगा, यह अस्थिर हवाओं और वायुमंडल में होने वाले बदलावों पर निभर है। उष्णकटिबंधीय प्रशांत महासागर तेजी से गर्म हो रहा है, जो बड़ी घटना का संकेत दे रहा है। हवाओं में कमजोरी से यह धीमा या फिर तेज कर सकती हैं, जो अभी तक नहीं हुआ है।
El Nino Alert: वैज्ञानिकों की चेतावनी, दुनिया में पड़ सकती है भीषण गर्मी, प्रशांत महासागर में ऐसा क्या हो रहा?
El Nino Alert: वैज्ञानिकों ने सुपर अल नीनो को लेकर एक चेतावनी दी है। उनका कहना है कि वैश्विव स्तर पर तापमान रिकाॅर्ड तोड़ सकता है। आइए जानते हैं कि उन्होंने क्या-क्या कहा है?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तापमान में हो सकती तेज वृद्धि
भूमध्यरेखीय प्रशांत महासागर के मुख्य अल नीनो इलाकों में समुद्र तेजी से गर्म हो रहा है, जिसके कारण सतह के नीचे असामान्य तौर पर गर्म पानी का एक विशाल भंडार जमा हो रहा है। कई प्रमुख मौसम एजेंसियों ने अनुमान लगाया है कि 2026 के आखिरी में प्रशांत महासागर का तापमान में औसत से 2.5 डिग्री सेल्सियस या उससे ज्यादा वृद्धि हो सकती है। यूनाइटेड किंगडम की राष्ट्रीय मौसम और जलवायु सेवा में लंबी अवधि के पूर्वानुमान के प्रमुख एडम स्केफ का कहना है कि यह अल नीनो सबसे शक्तिशाली और रिकॉर्ड तोड़ने वाला हो सकता है।
NOAA की वैज्ञानिक मिशेल एल ह्यूरेक्स का कहना है कि सबसे शक्तिशाली अल नीनो की एक विशेष पहचान यह है कि भूमध्य रेखा के पार पूर्व से पश्चिम की तरफ आने वाली हवाएं कमजोर पड़ जाती हैं। ये अप्रत्याशित हवाएं अचानक तेज हो सकती हैं। जब ऐसा होता है तो अल नीनो का बढ़ना रुक जाता है या फिर यह उल्टा भी हो सकता है। इसलिए इसकी कई महीने पहले भविष्यवाणी नहीं की जा सकती है।
Memes: सखी, सैंया तो खूब ही कमात हैं, महंगाई डायन खाए जात है, तेल के दामों को लेकर इंटरनेट पर आई मीम्स की बाढ़
NOAA का अनुमान है कि इस घटना से तापमान 2 डिग्री सेल्सियस या उससे ज्यादा तक जाने की एक तिहाई संभावना है। यह सुपर अल नीनो के बनने जैसा होगा। मिशेल एल ह्यूरेक्स ने कहा कि इस पहेली के प्रमुख हिस्से अभी तक अपनी जगह पर नहीं पहुंचे हैं।
Viral: मां-बेटी के कलेश का वीडियो हुआ वायरल, पढ़ाई को लेकर हुई बहस ससुराल तक पहुंची, भाई करता रहा ये काम
वैश्विक स्तर पर टूट सकते हैं गर्मी के रिकॉर्ड
एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, जलवायु वैज्ञानिकों का कहना है कि 2026 में वैश्विक स्तर पर गर्मी रिकॉर्ड तोड़ सकती है, लेकिन 2027 पर खास नजर रखनी होगी। 2026 कोई शक्तिशाली अल नीनो बनता है तो 2027 में दुनिया में गर्मी में नया रिकॉर्ड बना सकती है। वैज्ञानिकों का कहना है कि यह स्पष्ट नहीं है कि पृथ्वी का गर्म होने का अल नीनो की तीव्रता पर कोई प्रभाव पड़ रहा है या नहीं।