Solar Eclipse: किस दिन लगेगा सूर्य ग्रहण? इस देश में 100 साल बाद होगा ऐसा, जानिए इससे जुड़ी सभी जरूरी जानकारी
Solar Eclipse: साल का दूसरा सूर्य ग्रहण अगस्त के महीने में लगेगा। यह एक पूर्ण सूर्य ग्रहण होगा। यूरोप के लिए यह ग्रहण बेहद खास होगा, क्योंकि स्पेन की मुख्य भूमि से 100 साल बाद पूर्ण सूर्य दिखाई देगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रहण के दौरान जिस जगह पर परछाई पड़ती है वहां आसमान में सूर्य आधा या पूरा ढका दिखाई देता। वैज्ञानिकों के मुताबिक, जब सूर्य, चंद्रमा और पृथ्वी एक सीधी रेखा में आते हैं, तो सूर्य ग्रहण लगता है। सूर्य ग्रहण तीन प्रकार का होता है, पूर्ण सूर्य ग्रहण, वलयाकार सूर्य ग्रहण और आंशिक सूर्य ग्रहण।
अगस्त में किस तारीख को लगेगा सूर्य ग्रहण?
साल का दूसरा सूर्य ग्रहण 12 अगस्त को लगेगा। यह एक पूर्ण सूर्य ग्रहण होगा, जो आर्कटिक, ग्रीनलैंड, आइसलैंड, स्पेन, रूस और पुर्तगाल के कुछ हिस्सों में दिखाई देगा। हालांकि, यह ग्रहण भारत में नजर नहीं आएगा, क्योंकि यहां पर उस समय रात रहेगी। भारतीय समय के अनुसार, सूर्य ग्रहण की 12 अगस्त 2026 को रात 9:04 बजे शुरुआत होगी और 13 अगस्त की सुबह 4:25 बजे खत्म होगा।
Viral: 'आप दारू पीकर मर गए और सबके पापा हैं', पिता की तस्वीर के सामने बिलखती मासूम बच्ची का वीडियो वायरल
यूरोप के लिए बेहद खास है ये सूर्य ग्रहण
साल 2026 में लगने वाला पूर्ण सूर्य ग्रहण यूरोप के लिए बेहद खास है। यह 100 साल से भी ज्यादा समय बाद स्पेन की मुख्य भूमि से नजर आने वाला पहला पूर्ण सूर्य ग्रहण होगा। उत्तरी स्पेन, ग्रीनलैंड, आइसलैंड और पुर्तगाल कुछ इलाकों में पूर्ण सूर्य ग्रहण नजर आएगा। यहां पर चंद्रमा कुछ समय के लिए सूरज को ढक लेगा। इस दौरान आसमान में अंधेरा छा जाएगा। यूरोप के बाकी जगहों, अफ्रीका और उत्तरी अमेरिका के बड़े हिस्से में आंशिक सूर्य ग्रहण दिखेगा।
Viral Video: चेन छीनकर भाग रहे चोर के पीछे फिल्मी स्टाइल में दौड़ा पुलिस जवान, वीडियो देख आप भी करेंगे तारीफ
2027 में लगेगा सदी का सबसे लंबा सूर्य ग्रहण
इस पूर्य सूर्य ग्रहण के एक साल 2 अगस्त 2027 को सूर्य ग्रहण लगेगा। यह 21वीं सदी का सबसे लंबा सूर्य ग्रहण होगा, जो 6 मिनट 23 सेकंड तक रहेगा। इस दौरान दिन में अंधेरा हो जाएगा।