{"_id":"5fc3c2f5e9d6612c3c2421fa","slug":"switzerland-solothurn-town-obsessed-with-number-11-here-never-at-the-clock-12","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दुनिया की इस अनोखी घड़ी में कभी नहीं बजता है 12, पौराणिक कहानियों से जुड़ा है इसका रहस्य","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
दुनिया की इस अनोखी घड़ी में कभी नहीं बजता है 12, पौराणिक कहानियों से जुड़ा है इसका रहस्य
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: नवनीत राठौर
Updated Sun, 27 Dec 2020 10:22 AM IST
आमतौर पर हमारे देश में 12 अंक को अशुभ माना जाता है। तभी तो कई लोग यह कहते नजर आते हैं कि आपके चेहरे पर 12 क्यों बजे हैं, लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि दुनिया में एक ऐसी भी घड़ी है, जिसमें कभी 12 बजे बजते ही नहीं है। इसके पीछे की सच्चाई जानकर आप हैरान हो जाएंगे।
Trending Videos
2 of 7
सोलोथर्न घड़ी
- फोटो : सोशल मीडिया
यह अजीबोगरीब घड़ी स्विटजरलैंड के सोलोथर्न शहर में है। इस शहर के टाउन स्क्वेयर पर एक घड़ी लगी है। उस घड़ी में घंटे के सिर्फ 11 अंक ही हैं। उसमें से नंबर 12 गायब है। वैसे यहां पर और भी कई घड़ियां हैं, जिसमें 12 नहीं बजते।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 7
नंबर 11
- फोटो : सोशल मीडिया
इस शहर की सबसे बड़ी खासियत है कि यहां के लोगों को 11 नंबर से काफी लगाव है। यहां की जो भी चीजे हैं, उनका डिजाइन 11 नंबर के आस-पास ही घूमता रहता है। आपको जानकर हैरानी होगी कि इस शहर में चर्च और चैपलों की संख्या 11-11 ही है। इसके अलावा संग्रहालय, एतिहासिक झड़ने और टावर भी 11 नंबर के हैं।
4 of 7
सोलोथर्न घड़ी
- फोटो : सोशल मीडिया
यहां के सेंट उर्सूस के मुख्य चर्च में भी 11 नंबर का महत्व आपको साफ दिख जाएगा। दरअसल, यह चर्च भी 11 साल में ही बनकर तैयार हुआ था। यहां तीन सीढ़ियों का सेट है और हर सेट में 11 पंक्तियां हैं। इसके अलावा यहां 11 दरवाजे और 11 घंटियां भी हैं।
विज्ञापन
5 of 7
सोलोथर्न शहर
- फोटो : सोशल मीडिया
यहां के लोगों को 11 नंबर से इतना लगाव है कि वो अपने 11वें जन्मदिन को खास तरह से सेलिब्रेट करते हैं। इस अवसर पर दिए जाने वाले तोहफे भी 11 नंबर से ही जुड़े होते हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।