{"_id":"5d3d49318ebc3e6d0954fcb8","slug":"sydney-ambulance-will-complete-last-wish-of-patient","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"एंबुलेंस पूरी करेगी मरीजों की आखिरी ख्वाहिश, आइसक्रीम खिलाएगी और घूमाएगी भी","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
एंबुलेंस पूरी करेगी मरीजों की आखिरी ख्वाहिश, आइसक्रीम खिलाएगी और घूमाएगी भी
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रशांत राय
Updated Sun, 28 Jul 2019 12:35 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
मरीज को आइसक्रीम खिलाते हुए डॉक्टर की तस्वीर हुई थी वायरल
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आखिरी ख्वाहिश हर इंसान की पूरी होनी चाहिए। इसको लेकर घर के सदस्य हर मुकम्मल कोशिश करते हैं। लेकिन अब डॉक्टर और सरकार मरीजों की आखिरी ख्वाहिश पूरी करेंगे। ये सबकुछ जानकर आप हैरान हो रहे होंगे, लेकिन इसमें हैरान होने वाली कोई बात नहीं है। क्योंकि इस आखिरी ख्वाहिश को पूरा करेगी ऑस्ट्रेलिया की सरकार।
2 of 5
ऑस्ट्रेलिया में गंभीर बीमारियों से जूझ रहे मरीजों की अंतिम इच्छा पूरी की जाएगी। इसके लिए एक एंबुलेंस चलाई जाएगी। मरीजों की इच्छा के अनुसार सैर कराने से लेकर उन्हें पालतू जानवर या फिर बच्चों, पोते-पोतियों से मुलाकात करवाएगी। इसके अलावा भी अगर मरीज कोई इच्छा व्यक्त करता है तो वह भी पूरी की जाएगी।
3 of 5
दरअसल, ऑस्ट्रेलिया में कुछ दिन पहले एक महिला को अस्पताल ले जाने के दौरान उसे बीच पर ले जाया गया था। उन्हें आइसक्रीम भी खिलाई गई थी। इसके कुछ समय बाद डॉक्टरों ने महिला की फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की। यह तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। क्वींसलैंड के स्वास्थ्य मंत्री स्टीवन माइल्स ने इस तस्वीर को देखा और इस पल की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
- फोटो : डेमो
उन्होंने इसी हफ्ते मरीजों की आखिरी इच्छा पूरी करने के लिए एंबुलेंस चलाने की घोषणा कर दी। स्वास्थ्य मंत्री स्टीवन माइल्स ने कहा कि लोगों की आखिरी ख्वाहिश को पूरा करना बेहद ही चुनौती भरा होता है। क्योंकि उस वक्त ऐसे व्यक्ति को आप संभाल रहे होते हैं जो ना चल सकता है और ना ही बैठ सकता है।
विज्ञापन
5 of 5
- फोटो : goo
इसके अलावा उन्होंने कहा कि यहां तक कि कई बार उन्हें ऑक्सीजन की भी जरूरत होती है। ऑस्ट्रेलिया का यह फैसला नीदरलैंड में चलाए जा रहे कार्यक्रम पर ही आधारित है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।