{"_id":"61fa2a4c4f368f11f805db22","slug":"telanganas-nalgonda-stops-daily-for-52-seconds-at-8-30-am-after-playing-national-anthem","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अजब गजब: भारत के इस शहर में 52 सेकेंड के लिए थम जाता है सब कुछ, जानिए इसके पीछे की वजह","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
अजब गजब: भारत के इस शहर में 52 सेकेंड के लिए थम जाता है सब कुछ, जानिए इसके पीछे की वजह
फीचर डेस्क,अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: राजेश मिश्रा
Updated Wed, 02 Feb 2022 01:52 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
भारत के इस शहर में 52 सेकेंड के लिए थम जाता है सब कुछ
- फोटो : Pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
दुनिया में हर देश का अपना-अपना राष्ट्रगान होता है। उसी तरह भारत का भी " जन गण मन " राष्ट्रगान है। राष्ट्रगान जब बजता है तो भारतीय होने का गर्व और भी बढ़ जाता है। राष्ट्रगान को गाने का कुल समय 52 सेकेंड का होता है। भारत के हर राज्य, हर शहर में जब राष्ट्रगान बजता है तो लोग इसके सम्मान में अपनी जगह पर खड़े हो जाते हैं। इसी कड़ी में आज आपको एक ऐसे शहर के बारे में बताने जा रहे हैं जहां राष्ट्रगान बजते ही पूरे शहर के लोग जो जहां होते हैं वो वहीं 52 सेकेंड के लिए थम जाते हैं। बच्चे से लेकर बूढ़े तक औरत से लेकर मर्द तक कोई भी एक कदम आगे-पीछे नहीं होता है। सब सावधान की मुद्रा में खड़े हो जाते हैं। इस शहर में एक तय समय के अनुसार, राष्ट्रगान बजता है और राष्ट्रगान के बाद ही कोई भी काम शुरू होता है। आइए जानते हैं इस अनोखे शहर के बारे में........
2 of 5
भारत के इस शहर में 52 सेकेंड के लिए थम जाता है सब कुछ
- फोटो : पीटीआई
तेलगांना में नालगोंडा एक शहर है जहां हर रोज सुबह आठ बजे लाउडस्पीकर पर राष्ट्रगान बजाया जाता है। जब राष्ट्रगान बजता है तो पूरा शहर 52 सेकेंड के लिए थम जाता है। आपको जानकर काफी हैरानी होगी कि शहर के अलग-अलग मुख्य जगहों पर 12 बड़े-बड़े लाउडस्पीकर लगाए गए हैं जिससे आस-पास रहने वाले लोग राष्ट्रगान सुनकर अपने सभी कामों को रोककर सावधान की मुद्रा में खड़े होकर राष्ट्रगान गाते हैं। आने वाले समय में शहर के अन्य हिस्सों में भी लाउडस्पीकर लगाने की तैयारी यहां का नगर निगम कर रहा है।
3 of 5
भारत के इस शहर में 52 सेकेंड के लिए थम जाता है सब कुछ
- फोटो : Pixabay
जिन लोगों ने इस मुहिम को शुरू किया है उनका उद्देश्य है कि राष्ट्रगान का हर रोज सम्मान होना चाहिए। उन्हें ऐसा करने की प्रेरणा जम्मिकुंता नाम के जगह से मिली थी जहां हर रोज राष्ट्रगान बजाया जाता था। इससे प्रेरित होकर नालगोंडा जन गण मन उत्सव समिति के द्वारा इस मुहिम की शुरुआत की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
भारत के इस शहर में 52 सेकेंड के लिए थम जाता है सब कुछ
- फोटो : Twitter/@SiddharthaRedde
इस प्रयोग को शहर में पहली बार 23 जनवरी 2021 को किया गया। जब यहां के स्थानीय अधिकारियों को पता चला तो समिति की इस पहल की बहुत तारीफ की। जब राष्ट्रगान शहर में बजाया जाता है तो समिति के कार्यकर्ता पूरे शहर में अलग-अलग जगहों पर हाथ में तिरंगा लिए खड़े रहते हैं।
विज्ञापन
5 of 5
भारत के इस शहर में 52 सेकेंड के लिए थम जाता है सब कुछ
- फोटो : Twitter/@RisingBharat
जब राष्ट्रगान बजता है तो ये पल शहरवासियों के लिए बहुत रोमांचकारी होता है। सामान्य तौर पर हम अपने राष्ट्रगान को गणतंत्र दिवस या स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगे को सलामी देते हुए सावधान की मुद्रा में ही गाते हैं। ऐसे में इस शहर के निवासी हर रोज तिरंगे के सामने सलामी देते हुए राष्ट्रगान गाते हैं। जब से समिति की इस मुहिम के बारे में सोशल मीडिया के जरिए लोगों ने जाना है तब से इस पहल की तारीफ हो रही है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।