फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Concetta Antico: इस महिला की आंखें हैं बेहद खास, पहचान सकती हैं 10 करोड़ रंगों को, जानिए ऐसा क्या है कॉन्सेटा की आंखों में

Wed, 02 Feb 2022 12:56 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Wed, 02 Feb 2022 12:56 PM IST
विज्ञापन
concetta antico color expert artist can see 100 million different colors on earth
Concetta Antico: इस महिला की आंखें हैं बेहद खास - फोटो : Instagram/@concettaantico

दुनिया में कई ऐसे लोग हैं जो अपनी अद्भुत शक्ति के लिए जाने जाते हैं। इन्हीं में से एक हैं ऑस्ट्रेलिया में रहने वाली कॉन्सेटा एंटिको जिनकी आखें बेहद खास हैं। यह अपनी अद्भुत आखों से 10 करोड़ रंगों को पहचान सकती हैं। कॉन्सेटा ने बताया है कि इसका असर उनको बचपन में ही नजर आने लगा था। वह कहती हैं कि उन्हें हर वस्तु के कई रंग नजर आते थे जिसे वो अपनी पेटिंग में उतार देती थीं। उनकी आंखें उनको आम इंसान से अलग बनाती हैं। 



हालांकि कॉन्सेटा एंटिको को अपनी आंखों की खासियत के बारे में पता नहीं था। एक रिसर्च के बाद उनको इस बारे में पता चला। दुनिया में सिर्फ एक प्रतिशत लोगों की ऐसी अद्भुत आंखें होती हैं। वह अपनी इन खास आंखों से एक आम इंसान से 100 गुना अधिक रंगों की पहचान कर सकती हैं। वह रंगों से बेहद ज्यादा आकर्षित होती हैं। 

concetta antico color expert artist can see 100 million different colors on earth
Concetta Antico: इस महिला की आंखें हैं बेहद खास - फोटो : Instagram/@concettaantico


कॉन्सेटा एंटिको का बचपन से ही रंगों की तरफ आकर्षण था। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, एक रिसर्च के बाद पता चला कि कॉन्सेटा की आंखें टेट्राक्रोमेट हैं। दरअसल एक इंसान की आंखों में तीन कोन यानी शंकु होते हैं, लेकिन कॉन्सेटा की आखों में चार कोन हैं। आखों के एक कोन में 10 लाख से अधिक रंगों को पहचानने की क्षमता होती है।

concetta antico color expert artist can see 100 million different colors on earth
Concetta Antico: इस महिला की आंखें हैं बेहद खास - फोटो : Instagram/@concettaantico


वैज्ञानिकों के मुताबिक, चार कोन वाली टेट्राक्रोमेट आंखों में इतनी शक्ति होती है कि वह 10 करोड़ रंगों को पहचान सकती हैं। कॉन्सेटा को अपनी खास आखों की वजह से हर वस्तु का असली रंग दिखाई देता है। एक आम इंसान की आखें इतने रंगों को नहीं देख सकती हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
concetta antico color expert artist can see 100 million different colors on earth
Concetta Antico: इस महिला की आंखें हैं बेहद खास - फोटो : Instagram/@concettaantico

ऑस्ट्रेलिया में पढ़ाई पूरी होने के बाद कॉन्सेटा एंटिको अमेरिका के सैन डिएगो चली गईं। साल 2012 के बाद वैज्ञानिकों ने टेट्राक्रोमेट आंखों पर रिसर्च किया। इस शोध में पता चला कि ऐसी आखों वाले लोगों की संतानों में कलर ब्लाइंडनेस हो सकता है। इससे थोड़े दिनों पहले एंटिको की बेटी में कलर ब्लाइंडनेस के बारे में जानकारी मिली थी। इस रिसर्च में कॉन्सेटा एंटिको की खास आखों के बारे में पता चला। 

विज्ञापन
concetta antico color expert artist can see 100 million different colors on earth
Concetta Antico: इस महिला की आंखें हैं बेहद खास - फोटो : Instagram/@concettaantico

अब कॉन्सेटा एंटिको कलर ब्लाइंडनेस से पीड़ित लोगों की सहायता करती हैं। कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी की किंबर्ले जेम्सन ने टेट्राक्रोमेट आंखों को लेकर कहा है कि 15 फीसदी महिलाओं में ऐसे जीन पाए जाते हैं जिनकी वजह से लोगों में टेट्राक्रोमेट आंखें होती हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed