{"_id":"5d60e47c8ebc3e01711f5259","slug":"the-longest-word-in-english-titin-protein-takes-3-5-hours-to-pronounce","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दुनिया का सबसे लंबा अंग्रेजी शब्द, जिसे पढ़ने बैठें तो लगेंगे साढ़े तीन घंटे","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
दुनिया का सबसे लंबा अंग्रेजी शब्द, जिसे पढ़ने बैठें तो लगेंगे साढ़े तीन घंटे
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सोनू शर्मा
Updated Sat, 24 Aug 2019 01:10 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pexels
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
आमतौर पर लोगों को जहां Czechoslovakia (चेकोस्लोवाकिया) जैसे अंग्रेजी शब्दों को ही पढ़ने में मुश्किल होती है, वहीं अंग्रेजी का एक ऐसा शब्द भी है, जिसका उच्चारण करने अगर बैठें तो उस एक शब्द को ही पढ़ने में साढ़े तीन घंटे लग जाएंगे। अब आप सोच रहे होंगे कि ऐसा कौन सा शब्द है, जिसे पढ़ने में इतना समय लगेगा, तो चलिए इसके बारे में भी बता देते हैं।
2 of 5
दुनिया का सबसे लंबा अंग्रेजी शब्द
- फोटो : Social media
आपको जानकर हैरानी होगी कि अंग्रेजी के सबसे लंबे शब्द में 1,89,819 अक्षर हैं और आपको इसका सही उच्चारण करने में साढ़े तीन घंटे लगेंगे। यह शब्द इंसान के शरीर में पाए जाने वाले टिटिन नाम के एक प्रोटीन का रासायनिक नाम है।
3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Social media
वैज्ञानिकों के मुताबिक, मानव शरीर में 20 लाख से भी ज्यादा प्रोटीन हैं, जो अमीनो एसिड से बने होते हैं। इंसानी शरीर में टिटिन ही अब तक ज्ञात सबसे लंबा प्रोटीन है, जिसमें 26 हजार से ज्यादा अमीनो एसिड होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
पहले टिटिन के रासायनिक नाम को अंग्रेजी के शब्दकोष में रखा गया था, लेकिन जब बाद में इस नाम के कारण मुसीबत हुई तो इसे शब्दकोश से ही हटा दिया गया। अब इसे केवल टिटिन नाम से ही जाना जाता है।
विज्ञापन
5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Facebook/Memnon Uzan
टिटिन प्रोटीन की खोज रेजी नटोरी ने साल 1954 में की थी। इसके बाद साल 1977 में कोस्सक मरुयामा और उनके सहयोगियों ने मिल कर इस पर और खोज किया और इस प्रोटीन का नाम कोन्नेक्टिन रखा। उसके दो साल बाद कुआन वांग और उनके सहयोगियों ने भी इस प्रोटीन पर अध्ययन किया और इसका नाम टिटिन रख दिया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।