{"_id":"6142ffd323776571ad1a96cd","slug":"the-matrix-are-we-living-in-a-computer-simulation-know-what-is-the-secret-behind-it","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"The Matrix: क्या वाकई हम एक असल दुनिया में जी रहे हैं या ये एक भ्रम है? जानिए क्या कहती है इस पर मेट्रिक्स थ्योरी","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
The Matrix: क्या वाकई हम एक असल दुनिया में जी रहे हैं या ये एक भ्रम है? जानिए क्या कहती है इस पर मेट्रिक्स थ्योरी
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Thu, 16 Sep 2021 02:22 PM IST
क्या वाकई हम किसी सुपर कंप्यूटर प्रोग्रामिंग में जी रहे हैं? या हमारी सच्चाई कुछ और नहीं बल्कि एक सिमुलेशन का हिस्सा है? ये सवाल लंबे समय से वैज्ञानिकों को परेशान किए हुए है। मशहूर बिजनेस मैन एलन मस्क का कहना है कि बिलियन में केवल एक बार ही ये संभावना हो सकती है कि हमारी दुनिया की ये सच्चाई किसी सुपर कंप्यूटर सिमुलेशन या कहें मेट्रिक्स का हिस्सा ना हो।
वहीं दूसरी तरफ मशहूर खगोलविद नील डिग्रेस टाइसन भी इस बात की पूरी संभावना जताते हैं कि हम एक आभासी दुनिया में जी रहे हैं। तो क्या वाकई हम किसी सच्चाई में ना जीकर एक सिमुलेशन में हैं? क्या हमारा रहना, खाना, सोचना, समझना, लड़ना, झगड़ना सब कुछ एक कंप्यूटर प्रोग्रामिंग का हिस्सा है? क्या हमारी वास्तविकता भ्रम के सिवा कुछ और नहीं है। ऐसे में इसको लेकर एक बहुत बड़ी बहस वैज्ञानिकों के बीच हो रही है। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इस बारे में विस्तार से -
Trending Videos
2 of 5
एलन मस्क
- फोटो : instagram.com/elonmusk
एलन मस्क अपने एक इंटरव्यू में कहते हैं - "आज से 40 साल पहले हमारे पास 2D पोंग गेम था। आज 40 साल बाद तकनीकी उन्नति के चलते कई बेहतरीन वर्चुअल रियलिटी वाले 3D गेम्स हमारे पास आ गए हैं, जिसे करोड़ों लोग एक साथ खेल रहे हैं। ये गेम्स दिन प्रतिदिन बेहतर होते जा रहे हैं। इसी गति से हमारी कंप्यूटेशनल पॉवर बढ़ती गई तो एक समय ऐसा आएगा जब वीडियो गेम्स की रियलिटी और वास्तविक दुनिया की रियलिटी में फर्क करना काफी मुश्किल काम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
मैट्रिक्स
- फोटो : Istock
मस्क का मानना है कि इसकी बहुत बड़ी संभावना है कि हम खुद भी एक एडवांस्ड सिविलाइजेशन के प्रोग्रामिंग में जी रहे हैं। हमारी ये दुनिया भी एक गेम की तरह एक भ्रम या कहें सिमुलेशन का हिस्सा है। ऐसा नहीं है कि एलन मस्क ने ही इस अवधारणा को सबसे पहले सामने रखा है। साल 2003 में ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर निक बॉस्ट्रोम ने भी अपने एक पेपर (Are we living in a Computer Simulation) के माध्यम से सिमुलेशन की इस संभावना को देश दुनिया में काफी लोकप्रिय किया।
4 of 5
मैट्रिक्स
- फोटो : Istock
अपने लोकप्रिय शो स्टार टॉक में नील डिग्रेस टाइसन कहते हैं कि अगर हमारी ये वास्तविकता वाकई एक कंप्यूटर सिमुलेशन है, तो ये हमारी अपनी और पूरी दुनिया की मांग के मुताबिक बदलती है। अर्थात जो हम चाहते हैं वही हमको मिलता है।
विज्ञापन
5 of 5
मैट्रिक्स
- फोटो : Istock
कुछ वैज्ञानिकों का कहना है कि जिस सच्चाई में हम जी रहे हैं उसे एक हाइपर इंटेलिजेंट प्रजाति ने डिजाइन किया है। आप क्या सोचते हैं इस बारे में? क्या हमारी ये वास्तविकता महज एक सिमुलेशन प्रोग्रामिंग का हिस्सा है? या ऐसा कुछ भी नहीं है हम एक वास्तविक दुनिया में जी रहे हैं? इस रहस्यमय सवाल का हमारे पास अभी तक कोई उत्तर नहीं है। हालांकि सिमुलेशन हाइपोथेसिस को लेकर वैज्ञानिक जगत काफी उत्सुक दिख रहा है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।