सब्सक्राइब करें

अजब-गजब: ये है दुनिया की सबसे अनोखी गोभी, जो खाने के नहीं बल्कि सजावट के काम आती है

फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Mon, 01 Nov 2021 11:44 AM IST
विज्ञापन
the worlds most unique cabbage which is used for decoration but not food
दुनिया की सबसे अनोखी गोभी - फोटो : Pixabay

ठंड का मौसम आते ही फूड लवर्स के अच्छे दिन आ जाते हैं, क्योंकि इस मौसम में मनपसंद सब्जियां खाने को मिलती हैं। खास तौर पर सर्दियों में गोभी खाने को मिलता है। गोभी ऐसी सब्जी है जिसे सर्दियों मे लोग बहुत पसंद से खाते हैं। ठंड के मौसम में तो लोगों के घरों में आए दिन गोभी की सब्जी और पराठे बनते हैं। फूलगोभी खाने में स्वादिष्ट होने के साथ ही सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद है। वहीं पत्ता गोभी के भी अपने अलग ही फायदे हैं, लेकिन क्या आप किसी ऐसी गोभी के बारे में जानते हैं, जो खाने के नहीं बल्कि सजावट के काम में आती है? जी हां, आज हम आपको ऐसी ही एक ऐसी गोभी के बारे में बताएंगे जिसे आप खा नहीं सकते। ये गोभी खाने के लिए नहीं बल्कि घर की सजावट के काम में आती है। तो चलिए आज जानते हैं उस गोभी के बारे में... 



Trending Videos
the worlds most unique cabbage which is used for decoration but not food
दुनिया की सबसे अनोखी गोभी - फोटो : Pixabay

आपने केल सब्जी का नाम तो सुना ही होगा, खाया भी होगा। केल एक हरी पत्तेदार सब्जी है। इसे लीफ कैबेज भी कहा जाता है। ये पत्तागोभी, फूलगोभी और ब्रोकली के परिवार से ही आती है। मगर कई केल गोभी ऐसी होती हैं जो खाने के लिए नहीं, बल्कि सजावट के लिए ही उगाई जाती हैं। खाई जाने वाली केल और बंद गोभी हजारों साल पुरानी सब्जी मानी जाती है, लेकिन सजवाट के काम में आने वाली गोभी जापान में सबसे पहले उगाई गई थी। इस गोभी का नाम है ऑर्नामेंटल कैबेज। 

विज्ञापन
विज्ञापन
the worlds most unique cabbage which is used for decoration but not food
दुनिया की सबसे अनोखी गोभी - फोटो : Pixabay

बात 20वीं शताब्दी की है, जब अमेरिका के कृषि विभाग ने अपने लोगों को चीन और जापान भेजकर कुछ नए पौधे लाने की जिम्मेदारी दी थी। वहां शोधकर्ताओं को खूबसूरत केल गोभी पसंद आ गईं। उसके बाद करीब 1936 से गोभियां अमेरिका के बाजारों में भी बिकने लगीं। 

the worlds most unique cabbage which is used for decoration but not food
दुनिया की सबसे अनोखी गोभी - फोटो : Pixabay

ठंड के दिनों में ये गोभी आपके गार्डेन को बेहद खूबसूरत बना सकती है। बेहद ठंडे मौसम में ही ये गोभी अच्छे से खिलती है। ऑर्नामेंटल कैबेज और केल बैंगनी, सफेद और गुलाबी रंग के होते हैं। सबसे बड़ी बात ये है कि ये गोभी -15 डिग्री सेंटीग्रेड के तापमान में भी फूल सकती है। वैसे ये गोभी खाई भी जा सकती है लेकिन इसका स्वाद बेहद कड़वा होता है इसलिए इसको सिर्फ सजावट गार्डेन सजाने के काम में ही इस्तेमाल किया जाता है।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed