Viral News: डॉक्टर के ओपीडी चार्ज की अनोखी पर्ची वायरल, सोशल मीडिया यूजर्स ने बताया बेस्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौरव डालमिया नाम के एक ट्विटर यूजर ने इस पोस्ट को शेयर किया है। इस तस्वीर में दिखाया गया है अगर कोई मरीज डॉक्टर की सलाह का पालन नहीं करेगा, तो उससे ओपीडी की इस तरह फीस ली जाएगी। अगर कोई रोगी जांच कर अपनी बीमारी और इलाज के बारे में खुद बताएगा, तो डॉक्टर 2000 रुपये ओपीडी की फीस लेंगे। ट्विटर यूजर ने पोस्ट को शेयर करते हैं लिखा है, डॉक्टर बिल्कुल सही है।
सोशल मीडिया पर शेयर किए जाने के बाद इस पोस्ट ने यूजर्स को अपनी तरफ आकर्षित किया है। सोशल मीडिया यूजर्स डॉक्टर की इस अनोखी ओपीडी फीस से सहमत हैं और इसको तर्कसंगत बता रहे हैं। अब यह पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है।
जानिए क्या है डॉक्टर के ओपीडी की फीस?
This doctor gets it totally right!!! pic.twitter.com/iW9Ou8UVwO
डॉक्टर की पर्ची में लिखा है, मैं आपकी जांच और इलाज दोनों करूंगा- तो फीस 200 रुपये लगेगी।
मैं आपकी जांच करता हूं और इलाज आप खुद करते हैं- तो फीस 500 रुपये लगेगी।
गूगल की शंकाओं के लिए फीस 1000 रुपये देनी पड़ेगी।
आप खुद जांच करेंगे और इलाज मैं करूंगा, तो ओपीडी की फीस 1500 रुपये लगेगी।
अगर आप अपनी जांच और इलाज दोनों खुद करेंगे, तो ओपीडी में दिखाने की 2000 रुपये फीस लगेगी।
what about my medicines and Dr prescription charges ?
अब इस पोस्ट पर एक यूजर ने पूछा है कि मेरी दवा और डॉक्टर के पर्चे का शुल्क क्या होगा?