सांप एक ऐसा जीव है, जिसे देखते ही अच्छे-अच्छों की हालत खराब हो जाती है। अगर गलती से भी हमें कहीं सांप दिख जाए तो सीधे वहां से नौ दो ग्यारह हो जाते हैं। सिर्फ इंसान ही नहीं जंगली जानवर तक सांप को देखकर अपना रास्ता बदल लेते हैं, लेकिन दुनिया में कुछ ऐसे भी लोग हैं जिन्हें सांपों से बिल्कुल भी डर नहीं लगता है। कुछ लोग तो सांप को इतना पंसद करते हैं कि वो उसे हर वक्त अपने साथ रखते हैं।
अजब-गजब: इस लड़की को है सांप से प्यार, हरकतें देख हो जाएंगे हैरान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सांप के साथ सोती दिखी लड़की
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में लड़की सांप के साथ सोफे पर लेटी हुई दिख रही है। सांप लड़की के इतना नजदीक था कि देखने वाले डरने लगे, मगर इस लड़की को जरा भी डर नहीं लग रहा है। वीडियो में लड़की के चेहरे पर एक प्रतिशत भी डर देखने को नहीं मिल रहा है। सांप और लड़की के बीच इतना प्यार है कि सांप भी उसके ऊपर आराम से लेटा हुआ है। इसके साथ ही लड़की भी बिना डरे हुए वीडियो बना रही है।
सांप को किया किस
इस वीडियो में सांप लड़की के इतने करीब है कि वो चाहे तो एक सेकेंड में उसे डस सकता है, लेकिन लड़की बिना डरे सांप को किस कर लेती है। लड़की उस सांप को अपने गले से लगा कर पुचकार रही है और बार- बार किस करती है। इस वीडियो को देखकर हर किसी की हालत खराब हो गई है। लड़की की हिम्मत देख हर कोई हैरान रह गया।
सांप और लड़की के प्यार का ये वीडियो royal_pythons_ नाम के इंस्टग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है। सिर्फ एक दिन में ही इसे लाखों लोगों ने देख लिया है। अब तक इस वीडियो पर 7 हजार से भी अधिक लाइक आ चुके हैं और ये वीडियो अभी भी तेजी से वायरल हो रहा है।

कमेंट
कमेंट X