Solar Eclipse 2024: दुर्लभ पूर्ण सूर्य ग्रहण आज यानी सोमवार को लगने जा रहा है। खगोलविद और अंतरिक्ष में दिलचस्पी रखने वाले लोगों को इस दिन का काफी दिनों से इंतजार था। यह पूर्ण सूर्य ग्रहण उत्तरी अमेरिका, मध्य अमेरिका, दक्षिण अमेरिका के उत्तरी भाग, पश्चिमी यूरोप पेसिफिक, अटलांटिक, आर्कटिक मेक्सिको, कनाडा, इंग्लैंड के उत्तर पश्चिम क्षेत्र और आयरलैंड में नजर आएगा। ग्रहण के दौरान उत्तरी अटलांटिक से इलाके में कुछ समय के लिए अंधेरा छा जाएगा।
Solar Eclipse 2024: आज धरती पर छा जाएगा अंधेरा, लगेगा सदी का सबसे लंबा सूर्य ग्रहण, जानिए भारत में कैसे देखें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जब चंद्रमा अपने पथ पर चलते हुए सूर्य और पृथ्वी की सीध में पहुंच जाता है, तो सूर्य ग्रहण लगता है। ग्रहण के दौरान सूर्य को चंद्रमा ढक लेता है और कुछ समय के लिए सूर्य की रोशनी धरती पर पहुंचनी बंद हो जाती है। इसकी वजह से धरती पर दिन में अंधेरा छा जाता है। यह घना सूर्योदय और सूर्यास्त की तरह होती है।
अमेरिकी अंतरि एजेंसी नासा ने बताया है कि सूर्य ग्रहण का पॉथ ऑफ टौटलिटी 181 किमी चौड़ी होगी। इसकी शुरुआत मेक्सिको से होगी और अमेरिकी के 15 राज्यों से होते हुए कनाडा तक पहुंचेगी। इस इलाके में रहने वाले लोग नंगी आंखों से पूर्ण सूर्य ग्रहण को देख सकते हैं। हालांकि खगोलविदों द्वारा सूर्य ग्रहण को नंगी आंखों से न देखने की सलाह दी जाती है, क्योंकि इससे आंखों को नुकसान हो सकता है।
Solar Eclipse 2024: सूर्य ग्रहण से पहले अचानक सूरज में अचानक हुआ ये बदलाव, पूरी दुनिया के वैज्ञानिक हैरान
भारत में नहीं दिखेगा सूर्य ग्रहण
सदी का सबसे लंबा पर्ण सूर्य ग्रहण भारत में नजर नहीं आएगा। ऐसा इसलिए, क्योंकि इस ग्रहण के समय सूर्य उत्तरी अमेरिका महाद्वीप की सीध में होगा और भारत में उस समय रात हो होगी। हालांकि, भारत में रहने वाले लोग आनलाइन स्ट्रीमिंग के जरिए सूर्य ग्रहण को देख सकते हैं।
Solar Eclipse 2024: सूर्य ग्रहण पर अंतरिक्ष में दिखेगा 'शैतान', 70 साल में पहली बार होने जा रही यह अनोखी घटना
कई एजेंसियां सूर्य ग्रहण का लाइव प्रसारण करेंगी। नासा अपने यूट्यूब चैनल पर सूर्य ग्रहण को लाइव दिखाएगा। यह सूर्य ग्रहण भारतीय समयानुसार 8 अप्रैल को रात 10 बजे से 9 अप्रैल की सुबह 1:30 बजे के बीच देखा जा सकता है।