फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Total Solar Eclipse: सूर्य ग्रहण के कारण इस दिन बढ़ जाएंगे सड़क हादसे, वैज्ञानिकों ने क्यों दी ऐसी चेतावनी

Mon, 08 Apr 2024 12:24 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Mon, 08 Apr 2024 12:24 PM IST
विज्ञापन
Total Solar Eclipse: April 8 total solar eclipse could bring uptick in fatal car crashes, scientists warning
सूर्य ग्रहण के कारण इस दिन बढ़ जाएंगे सड़क हादसे - फोटो : Amar Ujala

Total Solar Eclipse 2024: साल 2024 का पहला सूर्य ग्रहण 8 अप्रैल को लगने जा रहा है। यह पूर्ण सूर्य ग्रहण अमेरिका के बड़े इलाके में दिखाई देगा। अब इसको लेकर वैज्ञानिकों ने अजीबगरीब चेतावनी जारी की है। उनका कहना है कि ग्रहण की वजह से सड़क हादसे बढ़ जाएंगे। साल 2017 में भी पूर्ण सूर्य ग्रहण लगा था, जिसे ग्रेट अमेरिकन एक्लिप्स ऑफ 2017 कहा जाता है। उस समय कम समय के लिए, लेकिन सड़क हादसे बढ़ गए थे। वैज्ञानिकों ने उसका अध्ययन किया है, जो  जामा इंटरनल मेडिसिन (JAMA Internal Medicine) में प्रकाशित किया गया है। 

इस अध्ययन के सह-लेखक और यूनिवर्सिटी ऑफ टोरंटो में मेडिसिन के प्रोफेसर  डॉ. डोनाल्ड रीडेलमीयर का कहना है कि पूर्ण सूर्यग्रहण के एक घंटे के दौरान दिन अचानक रोशनी कम होने और फिर अचानक अंधेरा होने से सड़क हादसे नहीं होते। हालांकि, उसके पहले और बाद के घंटों में हादसे होते हैं। 

Total Solar Eclipse: April 8 total solar eclipse could bring uptick in fatal car crashes, scientists warning
सूर्य ग्रहण के कारण इस दिन बढ़ जाएंगे सड़क हादसे - फोटो : iStock

डॉ. रीडेलमीयर ने बताया कि आमतौर पर सूर्य ग्रहण के बाद वाले घंटों में हादसे के मामले अधिक आते हैं। 2017 में सूरज के पाथ ऑफ टोटैलिटी (जमीन के जिस हिस्से) पर अंधेरा रहता है, यह 113 किमी चौड़ा था। इस पाथ के मध्य में रहने वाले लोगों ने सबसे अधिक समय तक अंधेरे का सामना किया। अमेरिका के करीब दो करोड़ लोगों ने पाथ ऑफ टोटैलिटी को देखा। 

Total Solar Eclipse: April 8 total solar eclipse could bring uptick in fatal car crashes, scientists warning
सूर्य ग्रहण के कारण इस दिन बढ़ जाएंगे सड़क हादसे - फोटो : iStock

8 अप्रैल 2024 को पाथ ऑफ टोटैलिटी ढाई से साढ़े चार मिनट तक देखा जा सकता है। यह उसके स्थान पर निर्भर करता है। इस बाउंड्री के बाहर के लोग पूर्ण सूर्य ग्रहण नहीं देख पाएंगे। 

Solar eclipse: खतरनाक होगा सूर्य ग्रहण? अमेरिका में क्यों दी जा रही चेतावनी, 8 अप्रैल को ऐसा क्या होने वाला है

विज्ञापन
विज्ञापन
Total Solar Eclipse: April 8 total solar eclipse could bring uptick in fatal car crashes, scientists warning
सूर्य ग्रहण के कारण इस दिन बढ़ जाएंगे सड़क हादसे - फोटो : iStock

क्यों ग्रहण के बाद बढ़ जाते हैं हादसे? 

डॉ. रीडेलमीयर और उनके सहयोगी डॉ. जॉन स्टैपल्स ने साल 2017 में लगे सूर्य ग्रहण के पहले और बाद के घंटों में हुए हादसों का अध्ययन किया है। उन्होंने  सूर्य ग्रहण के तीन दिन पहले और तीन दिन बाद के आंकड़ों की जांच की। इसमें पता चला कि 31 फीसदी तक हादसे बढ़ गए। रोशनी में अचानक बदलाव भी हादसों का कारण बनता है।

Solar Eclipse 2024: ग्रहण के दौरान सूर्य पर होंगे विस्फोट, जानिए 8 अप्रैल को अंतरिक्ष में क्या होगा खास

विज्ञापन
Total Solar Eclipse: April 8 total solar eclipse could bring uptick in fatal car crashes, scientists warning
सूर्य ग्रहण के कारण इस दिन बढ़ जाएंगे सड़क हादसे - फोटो : iStock

साल 2017 में सूर्य ग्रहण के बाद हर घंटे 10.3 लोग खतरनाक सड़क हादसों में शामिल थे, तो वहीं सूर्य ग्रहण के पहले हर घंटे 7.9 लोग हादसे के शिकार हुए। इसका मतलब यह है कि सूर्य ग्रहण के बाद हर 25 मिनट पर एक सड़क हादसा हुआ था। हादसों की एक बड़ी जगह-जगह पर लोगों का जमा होकर ग्रहण को देखना भी था। इसके कारण कहीं-कहीं ट्रैफिक जाम लग रहा था। इस बार लोगों से अपील की गई है कि इस बार सुरक्षित स्थान पर खड़े होकर सूर्य ग्रहण देखें। इसके साथ ही कार न चलाएं, सिग्नलों पर ध्यान दें और सीट बेल्ट्स लगाएं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed