{"_id":"5dd8a8ed8ebc3e54aa6b2396","slug":"tree-of-40-one-single-tree-that-produce-40-varieties-of-fruits","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दुनिया का सबसे अनोखा पेड़, एक ही बार में देता है 40 तरह के फल","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
दुनिया का सबसे अनोखा पेड़, एक ही बार में देता है 40 तरह के फल
आमतौर पर ऐसा माना जाता है कि एक पेड़ पर एक ही तरह का फल लग सकता है, लेकिन ऐसा नहीं है। दुनिया में एक जगह ऐसी भी है, जहां एक ही पेड़ पर 40 तरह के फल लगते हैं। इसपर यकीन करना थोड़ा मुश्किल है, लेकिन यह बिल्कुल हकीकत है। हम सभी बचपन से यही देखते और मानते आए हैं कि एक पेड़ पर एक ही कि एक पेड़ पर एक ही किस्म के फल लगते हैं।
2 of 6
ट्री ऑफ 40
- फोटो : Social media
अमेरिका में एक विजुअल आर्टस के प्रोफेसर ने एक ऐसा ही अद्भुत पौधा तैयार किया है, जिसपर 40 प्रकार के फल लगते हैं। यह अनोखा पौधा 'ट्री ऑफ 40' नाम से मशहूर है। इसमें बेर, सतालू, खुबानी, चेरी और नेक्टराइन जैसे कई फल लगते हैं।
3 of 6
ट्री ऑफ 40
- फोटो : Social media
इस अनोखे पेड़ की कीमत आपके होश उड़ाने के लिए काफी है। आपको जानकर हैरानी होगी कि 'ट्री ऑफ 40' की कीमत करीब 19 लाख रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
ट्री ऑफ 40
- फोटो : Social media
अमेरिका की सेराक्यूज यूनिवर्सिटी में विजुअल आर्ट्स के प्रोफेसर सैम वॉन ऐकेन इस अनोखे पेड़ के जनक हैं। इस पेड़ को विकसित करने के लिए उन्होंने विज्ञान का सहारा लिया है। उन्होंने इस काम की शुरुआत साल 2008 में की थी, जब उन्होंने न्यूयॉर्क राज्य कृषि प्रयोग में एक बगीचे को देखा, जिसमें 200 तरह के बेर और खुबानी के पौधे थे।
विज्ञापन
5 of 6
ट्री ऑफ 40
- फोटो : Social media
दरअसल, वो बगीचा फंड की कमी से बंद होने वाला था, जिसमें कई प्राचीन और दुर्गम पौधों की प्रजातियां भी थीं। चूंकि प्रोफेसर वॉन का जन्म खेती से संबंधित परिवार में हुआ था, इसलिए उनकी दिलचस्पी भी खेती-बाड़ी में खूब थी। उन्होंने इस बगीचे को लीज पर ले लिया और ग्राफ्टिंग तकनीक की मदद से उन्होंने 'ट्री ऑफ 40' जैसे अद्भुत पेड़ को उगाने में सफलता हासिल की।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।