{"_id":"68e4dbda7e49bd12790840d4","slug":"tree-that-bleeds-like-humans-when-cut-know-mystery-behind-magical-plant-facts-explained-2025-10-07","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Weird News: इस पेड़ को काटने पर बहता इंसानों जैसा खून, माना जाता है जादुई, जानिए आखिर क्या है वजह","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Weird News: इस पेड़ को काटने पर बहता इंसानों जैसा खून, माना जाता है जादुई, जानिए आखिर क्या है वजह
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: धर्मेंद्र सिंह
Updated Tue, 07 Oct 2025 02:53 PM IST
सार
Weird News: अक्सर आपने लोगों को कहते हुए सुना होगा कि पेड़-पौधों में भी जान होती है। वो भी इंसानों की तरह सांस लेते हैं, लेकिन उनकी कटाई करते समय लोग यह बात भूल जाते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
इस पेड़ को काटने पर बहता इंसानों जैसा खून, माना जाता है जादुई
- फोटो : Adobe Stock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
Weird News: अक्सर आपने लोगों को कहते हुए सुना होगा कि पेड़-पौधों में भी जान होती है। वो भी इंसानों की तरह सांस लेते हैं, लेकिन उनकी कटाई करते समय लोग यह बात भूल जाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि दुनिया में एक ऐसा पेड़ जिसे काटने पर इंसानों की तरह खून निकलता है?
आपको जरूर यह काल्पिनक लग रहा होगा, लेकिन यह बिल्कुल सच है। आज हम आपको उस पेड़ के बारे में बताएंगे, जिसे काटने पर इंसानों की तरह की खून निकलता है। ज्यादातर लोगों को इस पेड़ के बारे में पता भी नहीं है, लेकिन जिन लोगों को इस पेड़ के बारे में पता है, वो इस जादुई मानते हैं।
2 of 5
इस पेड़ को काटने पर बहता इंसानों जैसा खून, माना जाता है जादुई
- फोटो : Adobe Stock
यह अनोखा पेड़ दक्षिण अफ्रीका में पाया जाता है, जिसे 'ब्लडवुड ट्री' के नाम से जाना जाता है। इस और भी कई नामों से लोग जानते हैं, जैसे- किआट मुकवा, मुनिंगा। इसका वैज्ञानिक नाम 'सेरोकारपस एंगोलेनसिस' है। यह अनोखा पेड़ मोजाम्बिक, नामीबिया, तंजानिया और जिम्बाब्वे जैसे देशों में भी पाया जाता है।
3 of 5
इस पेड़ को काटने पर बहता इंसानों जैसा खून, माना जाता है जादुई
- फोटो : Adobe Stock
'ब्लडवुड ट्री' को सिर्फ काटने पर ही खून नहीं निकलता है। इसकी अगर डाली टूट भी जाए तो भी उस जगह से खून निकलने लगता है। दरअसल, यह गहरे लाल रंग का एक तरल पदार्थ होता है, जो देखने में बिल्कुल खून जैसा होता है।
इस पेड़ को काटने पर बहता इंसानों जैसा खून, माना जाता है जादुई
- फोटो : Adobe Stock
इस अनोखे पेड़ की लंबाई 12 से 18 मीटर तक होती है। पेड़ के ऊपर पत्तों और टहनियों का आकार इस तरीके से बना होता है जैसे वहां कोई छतरी लगी हो। इसके पत्ते काफी घने होते हैं और इसपर पीले रंग के फूल खिलते हैं। इसकी लकड़ी से काफी महंगे-महंगे फर्नीचर बनाए जाते हैं। इसकी लकड़ी की खासियत है कि वो आसानी से मुड़ जाती है और ज्यादा सिकुड़ती भी नहीं।
इस पेड़ को काटने पर बहता इंसानों जैसा खून, माना जाता है जादुई
- फोटो : Adobe Stock
लोग इसे जादुई पेड़ भी मानते हैं, क्योंकि इसका इस्तेमाल दवाई के रूप में भी किया जाता है। यह इंसानों के खून संबंधी बीमारियों को ठीक कर देता है। इसमें दाद से लेकर आंखों की परेशानी, पेट की समस्या, मलेरिया और गंभीर चोटों को भी ठीक करने की ताकत है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।