फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Team India: दादा-धोनी से लेकर कोहली-रोहित तक, पिछले 25 वर्षों में इन 10 भारतीय खिलाड़ियों से छीनी गई कप्तानी!

Tue, 07 Oct 2025 01:39 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 07 Oct 2025 01:39 PM IST
सार

भारतीय क्रिकेट में कप्तानी हमेशा एक अस्थायी पद साबित हुई है। हर कप्तान ने अपने दौर में भारत को नई ऊंचाइयां दीं, लेकिन अंत में उन्हें भी प्रणाली, राजनीति या समय के सामने झुकना पड़ा। आज गिल, रोहित और हार्दिक के बीच जो रोटेशन दिख रहा है, वह बताता है कि भारतीय क्रिकेट में कप्तान बदलते हैं, लेकिन दबाव नहीं।

विज्ञापन
Team India: From Sourav Ganguly to Rohit Sharma, 10 Indian Captains Who Lost Their Leadership in Past 25 year
भारतीय टीम - फोटो : ANI
भारतीय क्रिकेट में कप्तानी सिर्फ एक जिम्मेदारी नहीं, बल्कि एक भावना और सत्ता का प्रतीक रही है। पिछले 25 वर्षों में कई महान खिलाड़ियों ने यह पद संभाला, लेकिन कुछ ही इसे लंबे समय तक टिकाए रख पाए। सौरव गांगुली से लेकर रोहित शर्मा तक, भारतीय क्रिकेट के इतिहास में ऐसे कई मौके आए जब किसी कप्तान को अचानक या विवादों के बीच पद से हटा दिया गया। यहां जानिए उन 10 भारतीय कप्तानों की कहानी, जिनसे किसी न किसी वजह से कप्तानी छीन ली गई।
Team India: From Sourav Ganguly to Rohit Sharma, 10 Indian Captains Who Lost Their Leadership in Past 25 year
सौरव गांगुली - फोटो : PTI
1. सौरव गांगुली: 'दादा' की सत्ता छिनी, लेकिन दिलों के बादशाह बने रहे
भारत को आक्रामकता और आत्मविश्वास देने वाले सौरव गांगुली को 2005 में ग्रेग चैपल विवाद के बीच कप्तानी से हटाया गया। टीम के भीतर मतभेद, खराब फॉर्म और प्रबंधन से टकराव की वजह से गांगुली को हटा दिया गया। तब ग्रेग चैपल टीम इंडिया के कोच बने थे और गांगुली और उनके बीच कई फैसलों को लेकर मतभेद था। बीसीसीआई ने राहुल द्रविड़ को कप्तान बना दिया। हालांकि, दादा ने वापसी की और बल्ले से जवाब दिया, लेकिन उनकी कप्तानी का दौर 2005 में ही समाप्त हो गया। दादा ने 195 अंतरराष्ट्रीय मैचों में टीम इंडिया की कमान संभाली। इनमें से भारत ने 97 मैच जीते। 78 में भारतीय टीम को हार मिली। 15 मैच ड्रॉ और पांच मैच टाई रहे।
Team India: From Sourav Ganguly to Rohit Sharma, 10 Indian Captains Who Lost Their Leadership in Past 25 year
धोनी - फोटो : ANI
2. महेंद्र सिंह धोनी: चैंपियन कप्तान का शांत अंत
भारत को तीनों आईसीसी ट्रॉफियां दिलाने वाले धोनी ने 2014 में टेस्ट कप्तानी छोड़ी थी और 2017 की शुरुआत में सीमित ओवरों की कप्तानी भी विराट कोहली को सौंप दी।
हालांकि इसे 'स्वैच्छिक निर्णय' बताया गया, लेकिन सूत्रों के मुताबिक चयन समिति तब नई सोच और युवा नेतृत्व की तलाश में थी, क्योंकि वनडे विश्व कप (2019) में दो साल बचे थे। ठीक उसी तरह जैसा रोहित शर्मा के साथ हुआ। धोनी ने इसके बाद भी 2019 विश्व कप तक भारत के लिए खेलना जारी रखा। धोनी की कप्तानी में 332 मैचों में भारतीय टीम की कमान संभाली। इसमें से टीम इंडिया ने 178 मैच जीते। 120 में भारतीय टीम को हार मिली। छह मैच टाई रहे। 15 मैच ड्रॉ और 13 मैच बेनतीजा रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Team India: From Sourav Ganguly to Rohit Sharma, 10 Indian Captains Who Lost Their Leadership in Past 25 year
विराट कोहली - फोटो : ANI
3. विराट कोहली: विवादों के बीच गया 'किंग कोहली' का ताज
विराट कोहली का कार्यकाल शानदार रहा, लेकिन बीसीसीआई और चयन समिति के साथ उनकी ट्यूनिंग बिगड़ गई। 2021 टी20 विश्व कप के बाद उन्होंने टी20 की कप्तानी छोड़ी, लेकिन कुछ ही महीनों बाद उनसे वनडे कप्तानी भी छीन ली गई। तब बीसीसीआई अध्यक्ष रहे सौरव गांगुली और कोहली के बीच बयानबाजी का दौर चला। हालांकि, बीसीसीआई ने कोहली से आगे बढ़ने का मन बना लिया था और उनसे सीमित ओवर की कप्तानी लेकर रोहित को सौंप दी गई। कोहली ने टेस्ट कप्तानी 2022 में दक्षिण अफ्रीका सीरीज के बाद छोड़ दी। एक दौरे के लिए टीम चुने जाने के बाद कोहली ने खुद कहा था, 'मुझसे सिर्फ टीम चयन से 90 मिनट पहले बताया गया कि अब मैं वनडे में कप्तान नहीं रहूंगा।' कोहली ने 213 अंतरराष्ट्रीय मैचों में टीम इंडिया की कप्तानी की और इसमें से भारत ने 135 मैच जीते। 60 में भारतीय टीम को हार मिली। तीन मैच टाई रहे। 11 मैच ड्रॉ रहे और चार बेनतीजा रहे।
विज्ञापन
Team India: From Sourav Ganguly to Rohit Sharma, 10 Indian Captains Who Lost Their Leadership in Past 25 year
अजिंक्य रहाणे - फोटो : twitter
4. अजिंक्य रहाणे: अस्थाई कप्तान जिसकी वापसी अधूरी रह गई
रहाणे ने 2020-21 ऑस्ट्रेलिया दौरे में भारत को ऐतिहासिक जीत दिलाई थी, लेकिन इसके बावजूद उन्हें नियमित कप्तान नहीं बनाया गया। कोहली ने जब 2022 दक्षिण अफ्रीकी दौरे पर दूसरे टेस्ट में आराम करने का सोचा तो रहाणे को कप्तानी सौंपने की जगह केएल राहुल को कप्तानी सौंपी गई। रहाणे भी उस टेस्ट में बतौर खिलाड़ी खेले। कोहली ने टेस्ट कप्तानी छोड़ी तो रोहित को कप्तान बनाया गया और रहाणे को फिर से उपकप्तान बना दिया गया और धीरे-धीरे वे कप्तानी के साथ टीम में जगह बनाने की रेस से बाहर हो गए। रहाणे ने 11 मैचों में भारतीय टीम की कप्तानी की और इसमें से आठ जीते। एक मैच में हार का सामना करना पड़ा। दो मैच ड्रॉ रहे। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed