{"_id":"68e48bad4817ba815e0abb61","slug":"when-termites-bees-and-toasts-stopped-cricket-ind-vs-pak-match-joins-list-of-bizarre-interruptions-2025-10-07","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Strange Reasons: कभी जलता हुआ टोस्ट तो कभी तली हुई गेंद ने रोका मैच, जानें क्रिकेट इतिहास के ऐसे अनोखे किस्से","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Strange Reasons: कभी जलता हुआ टोस्ट तो कभी तली हुई गेंद ने रोका मैच, जानें क्रिकेट इतिहास के ऐसे अनोखे किस्से
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Tue, 07 Oct 2025 09:48 AM IST
सार
भारत-पाकिस्तान मैच की यह घटना कोई पहली नहीं। क्रिकेट में इससे पहले भी अनोखे कारणों से खेल थमा है। कभी मधुमक्खियां, कभी सूरज की किरणें, तो कभी जलता हुआ टोस्ट...मैच रुकने की वजह बना। आइए ऐसे ही कुछ अनोखे किस्से जानते हैं...
विज्ञापन
1 of 13
जब अनोखे कारणों से खेल थमा
- फोटो : Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
महिला विश्व कप 2025 के भारत-पाकिस्तान मुकाबले में कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में अचानक पंखों वाले कीड़ों का झुंड उतर आया। इससे खिलाड़ियों को खेलने में मुश्किल हुई और खेल को करीब 15 मिनट के लिए रोकना पड़ा। मैदानकर्मियों ने कीटनाशक स्प्रे से कीड़ों को भगाया, तब जाकर खेल फिर शुरू हुआ। दर्शक भी हैरान थे, आखिर क्रिकेट में ऐसे नजारे रोज-रोज कहां देखने को मिलते हैं!
2 of 13
जब अनोखे कारणों से खेल थमा
- फोटो : Twitter
कई बार अजीब वजहों से रुका क्रिकेट
भारत-पाकिस्तान मैच की यह घटना कोई पहली नहीं। क्रिकेट में इससे पहले भी अनोखे कारणों से खेल थमा है। कभी मधुमक्खियां, कभी सूरज की किरणें, तो कभी जलता हुआ टोस्ट...मैच रुकने की वजह बना। आइए ऐसे ही कुछ अनोखे किस्से जानते हैं...
3 of 13
जब अनोखे कारणों से खेल थमा
- फोटो : Twitter
15 मिनट तक रुका रहा महिला विश्व कप मैच
कोलंबो के आर प्रेमादासा स्टेडियम में कीड़ों के आतंक के कारण भारत पाकिस्तान के बीच महिला विश्व कप 2025 मैच करीब 15 मिनट तक रोका गया। मैदानकर्मियों ने कीड़ों को भगाने के लिए स्प्रे का छिड़काव किया जिसके बाद मैच दोबारा शुरू हुआ। हालांकि, ओवरों में किसी तरह की कटौती नहीं की गई है। छिड़काव के कारण दोनों टीमों के सदस्यों से मैदान से बाहर जाने कहा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 13
जब अनोखे कारणों से खेल थमा
- फोटो : Twitter
जब मधुमक्खियों ने मचाया हंगामा
2019 विश्व कप में डरहम में दक्षिण अफ्रीका बनाम श्रीलंका का मैच खेला जा रहा था, तभी मधुमक्खियों का झुंड मैदान पर उतर आया। खिलाड़ी झुककर लेट गए, अंपायर भाग खड़े हुए। कुछ मिनट बाद जब खतरा टला, तब जाकर खेल दोबारा शुरू हो सका।
विज्ञापन
5 of 13
जब अनोखे कारणों से खेल थमा
- फोटो : Twitter
धूप भी बनी बाधा: 'सन स्ट्राइक' का किस्सा
नैपियर के मैक्लीन पार्क में भारत और न्यूजीलैंड के बीच मैच के दौरान शिखर धवन की आंखों में सीधी धूप पड़ने लगी। बल्लेबाज कुछ भी नहीं देख पा रहे थे। अंपायरों ने खेल रोक दिया। ये क्रिकेट इतिहास की गिनी-चुनी घटनाओं में से एक थी जब मैच अच्छे मौसम के कारण रुका।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।