Tsunami Disaster Predicted in US: वैज्ञानिकों ने भविष्य में आने वाली एक भयानक प्राकृतिक आपदा की चेतावनी दी है। यह चेतवानी दुनिया और अमेरिका को विशेष तौर डरा रही है। वैज्ञानिकों ने भयावह सुनामी (मेगा सुनामी) को लेकर यह चेतावनी है। उनका कहना है कि प्राकृतिक आपदा अमेरिका को तबाह कर सकती है। उन्होंने बताया है कि कैस्केडिया सबडक्शन जोन में आने वाले शक्तिशाली भूकंप की वजह से सुनामी का यह खतरा पैदा होगा। पहले भूकंप आएगा और फिर सुनामी आएगी।
Tsunami: नए शोध में डराने वाला खुलासा, आएगी भयावह सुनामी, तबाह हो जाएगा दुनिया का सबसे शक्तिशाली देश
Tsunami Disaster Predicted in US: वर्जीनिया टेक के शोधकर्ताओं ने एक अध्ययन में भूकंप और सुनामी की यह भविष्यवाणी की है। अध्ययन के मुताबिक, भूकंप की वजह से तटरेखा का कुछ हिस्सा 6.5 फीट तक समुद्र में डूब सकता है। इससे सुनामी और ज्यादा विनाशकारी साबित होगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुनामी से कब मचेगी तबाही
अध्ययन में बताया गया है कि आने वाले 50 सालों में इस इलाके में 8.0 तीव्रता का भूकंप आने की 15 फीसदी तक संभावना है। हालांकि, इसकी बहुत अधिक संभावना नहीं है, लेकिन खतरे से इंकार नहीं किया जा सकता है। 8 की तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप तटीय इलाकों को 6.5 फीट तक डुबा सकता है। इस सुनामी से सिएटल, पोर्टलैंड, ओरेगन जैसे शहर तबाह हो सकते हैं। अगर कैस्केडिया सबडक्शन जोन में भूकंप आता है, तो खरते में अलास्का, हवाई और अमेरिका के पश्चिमी तट के इलाके हैं।
वर्जीनिया टेक के भूविज्ञान विभाग में सहायक प्रोफेसर टीना ड्यूरा इस अध्ययन की प्रमुख लेखिका है। उन्होंने कहा कि कैस्केडिया सबडक्शन जोन भूकंप के बाद तटीय बाढ़ के मैदान के विस्तार की कभी माप नहीं की गई है। उन्होंने कहा कि अध्ययन में पाया गया है कि सबसे ज्यादा नुकसान दक्षिणी वाशिंगटन, ओरेगन और उत्तरी कैलिफोर्निया में होने की संभावना है।
Mars NASA Images: मंगल ग्रह पर दिखा रहस्यमयी शैतान! नासा के रोवर ने धरती पर भेजी दुर्लभ फोटो
क्या है मेगा सुनामी?
सामान्य सुनामी से मेगा सुनामी अलग होती है। सामान्य सुनामी के दौरान लहरें कुछ फीट ऊंची होती हैं, तो वहीं मेगा-सुनामी में लहरें सैकड़ों फीट ऊंची हो सकती हैं। ऐसी सुनामी शक्तिशाली भूकंप, भूस्खलन, ज्वालामुखी विस्फोट या उल्कापिंड गिरने जैसी घटनाओं की वजह से आती है।
Japanese Baba Vanga: जापानी बाबा वेंगा की डरावनी भविष्यवाणी, दो महीने के भीतर आएगी भयानक सुनामी, इन देशों में मचेगी तबाही
मेगा सुनामी में लोगों को बचने का बेहद कम समय मिलता है। इस तरह की घटनाएं दुर्लभ होती हैं, लेकिन अगर यह घनी आबादी वाले क्षेत्रों में होती हैं, तो बहुत ज्यादा तबाही मचाती हैं। पानी के नीचे होने वाली घटनाओं, जैसे शक्तिशाली भूकंप, भूस्खलन और ज्वालामुखी विस्फोट की वजह से मेगा सुनामी आती हैं।