{"_id":"683449e3a2f0e4c6f90b0cf2","slug":"sachin-tendulkar-anjali-wedding-anniversary-completed-30-years-of-marriage-sara-tendulkar-posted-photos-see-2025-05-26","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Sachin-Anjali Wedding Anniversary: सचिन और अंजलि की शादी को 30 साल पूरे हुए, सारा तेंदुलकर ने पोस्ट कर दी बधाई","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Sachin-Anjali Wedding Anniversary: सचिन और अंजलि की शादी को 30 साल पूरे हुए, सारा तेंदुलकर ने पोस्ट कर दी बधाई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Mayank Tripathi
Updated Mon, 26 May 2025 04:30 PM IST
सार
सचिन ने 24 मई 1995 को महज 22 साल की उम्र में अपने से छह साल बड़ी शिशु रोग विशेषज्ञ अंजलि से शादी की थी। मैदान पर बल्ले से बोलने वाले मास्टर ब्लास्टर की लव स्टोरी भी कम दिलचस्प नहीं है। शादी की 30वीं वर्षगांठ पर आईये जानते हैं उनके प्यार की कहानी..
भारतीय टीम के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर और अंजलि तेंदुलकर की शादी को 30 साल पूरे हो गए। इस खास मौके पर उनकी बेटी सारा तेंदुलकर ने माता-पिता को सोशल मीडिया पर बधाई दी। उन्होंने खास तस्वीरें साझा कीं और सचिन-अंजलि के बीच प्यार को उजागर किया।
2 of 6
अंजलि-सचिन
- फोटो : saratendulkar-instagram
सचिन ने 24 मई 1995 को महज 22 साल की उम्र में अपने से छह साल बड़ी शिशु रोग विशेषज्ञ अंजलि से शादी की थी। मैदान पर बल्ले से बोलने वाले मास्टर ब्लास्टर की लव स्टोरी भी कम दिलचस्प नहीं है। दोनों की पहली मुलाकात शादी से करीब पांच साल पहले हुई थी। 1990 में मुंबई एयरपोर्ट पर जब सचिन इंग्लैंड का दौरा करके स्वदेश लौट रहे थे तो अंजलि भी वहीं पर थीं और वहीं दोनों की मुलाकात हुई थी।
3 of 6
अंजलि-सचिन
- फोटो : saratendulkar-instagram
जब पहली बार अंजलि ने सचिन को एयरपोर्ट पर देखा तो वो उन्हें बेहद क्यूट लगे। जिसके बाद अंजलि ऑटोग्राफ के लिए मास्टर-ब्लास्टर के पीछे तक भागी। सचिन से मिलने के लिए अंजलि ने कई पापड़ बेले। यहां तक की झूठी पत्रकार बनकर सचिन के घर तक पहुंच गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
अंजलि-सचिन
- फोटो : saratendulkar-INSTAGRAM
आपको यह जानकर आश्चर्य होगा सचिन और अंजलि ने पांच साल तक रोमांस किया, लेकिन इस दौरान उन्होंने आपस में एक साथ कोई फिल्म नहीं देखी। शादी से पहले दोनों ने एक साथ पहली फिल्म देखी जिसका नाम था 'रोजा'।
विज्ञापन
5 of 6
अंजलि-सचिन
- फोटो : saratendulkar-instagram
इसके अलावा एक बात और, अंजलि उनकी इस कदर दीवानी हैं कि वह जब भी बल्लेबाजी करने क्रीज पर जाते थे तो इस दौरान वह न कुछ खाती थीं, न फोन उठाती थीं और न ही कहीं हिलती डुलती थीं। अंजलि एक गुजराती उद्योगपति आनंद मेहता और ब्रिटिश सामाजिक कार्यकर्ता अनाबेल मेहता की पुत्री हैं।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।