फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Puri: बाल-बाले बचे सौरव गांगुली के भाई स्नेहाशीष और भाभी, पुरी के समुद्र में स्पीडबोट पलटने से हुआ हादसा

Mon, 26 May 2025 03:55 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 26 May 2025 03:55 PM IST
सार

यह घटना शनिवार शाम को लाइटहाउस के पास हुई जब स्नेहाशीष और अर्पिता स्पीडबोट सवारी का आनंद ले रहे थे। इसकी जानकारी अब सामने आई है। खुलासा स्नेहाशीष की पत्नी अर्पिता ने किया है।

विज्ञापन
Puri: Sourav Ganguly brother Snehashish and sister-in-law had a narrow escape; speedboat capsized in sea
सौरव गांगुली और स्नेहाशीष गांगुली - फोटो : ANI
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली के भाई और बंगाल क्रिकेट संघ (CAB) के अध्यक्ष स्नेहाशीष गांगुली और पत्नी अर्पिता बाल बाल बच गए। पुरी के समुद्र में जलक्रीड़ा का आनंद लेते समय स्नेहाशीष और अर्पिता की स्पीडबोट पलट गई, लेकिन दोनों को बचा लिया गया। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।
Puri: Sourav Ganguly brother Snehashish and sister-in-law had a narrow escape; speedboat capsized in sea
स्नेहाशीष गांगुली (हरे रंग की शर्ट में) - फोटो : BCCI
यह घटना शनिवार शाम को लाइटहाउस के पास हुई जब स्नेहाशीष और अर्पिता स्पीडबोट सवारी का आनंद ले रहे थे। न्यूज एजेंसी पीटीआई के पास उपलब्ध एक वीडियो संदेश में अर्पिता ने कहा, 'भगवान की कृपा से हम बच गए। मैं अभी भी सदमे में हूं। ऐसा नहीं होना चाहिए और समुद्र में जलक्रीड़ा की व्यवस्था सही तरीके से की जानी चाहिए। मैं कोलकाता लौटने के बाद पुरी के पुलिस अधीक्षक और ओडिशा के मुख्यमंत्री को पत्र लिखूंगी।'
Puri: Sourav Ganguly brother Snehashish and sister-in-law had a narrow escape; speedboat capsized in sea
स्नेहाशीष गांगुली और कोहली - फोटो : ANI
घटना के बारे में उन्होंने कहा कि उनकी नौका एक बड़ी लहर की चपेट में आकर पलट गई और वह तथा उनके पति सहित सभी यात्री समुद्र में गिर गए। उन्होंने कहा, 'शुक्र है कि ‘लाइफगार्ड’ द्वारा तुरंत कार्रवाई करने से हमारी जान बच गई।' घटना के प्रत्यक्षदर्शी स्थानीय लोगों ने बताया कि ‘स्पीडबोट’ एक बड़ी लहर की चपेट में आने के बाद संतुलन खो बैठी और समुद्र में पलट गई।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed