{"_id":"5f8d9c1e8ebc3e9bdb0e376b","slug":"uk-woman-has-claimed-love-affair-with-ghost-now-wants-a-breakup","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"भूत के साथ प्रेम संबंध का दावा कर चुकी है ये महिला, धोखा मिलने के बाद अब चाहती है ब्रेकअप","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
भूत के साथ प्रेम संबंध का दावा कर चुकी है ये महिला, धोखा मिलने के बाद अब चाहती है ब्रेकअप
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: नवनीत राठौर
Updated Tue, 27 Oct 2020 03:06 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
Link Copied
भूत होते हैं या नहीं, इसको लेकर हमेशा से विवाद रहा है। विज्ञान कहता है कि भूत-प्रेत और आत्मा जैसी कोई चीज नहीं होती, ये सब मन का भ्रम है जबकि दुनियाभर में बहुत से ऐसे लोग हैं जो इन चीजों पर यकीन करते हैं। लेकिन क्या आपने क्या आपने किसी शख्स को भूत से प्यार करने के बारे में सुना है। आपको यह सुनकर थोड़ा अजीब जरूर लग रहा होगा, लेकिन इंग्लैंड में इसी तरह की एक सामने आई है।
Trending Videos
2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
इंग्लैंड की एक महिला ने ना ही केवल भूत के साथ रिलेशनशिप शुरू की बल्कि उसके साथ विदेश में छुट्टियां भी मनाने चली गई। लेकिन लंबे समय से चले आ रहे इस रिश्ते को यह महिला अब तोड़ना चाहती है। एमथिस्ट रीलम नाम की महिला ने दावा किया था कि वो एक भूत के साथ सीरियस रिलेशनशिप में है। कुछ समय पहले उन्होंने ये भी कहा था कि वो भूत के बच्चे की मां बनना चाहती हैं। लेकिन अब एमथिस्ट अपने इस रिश्ते को खत्म करना चाहती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
साल 2018 में एमथिस्ट रीलम ने एक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में दावा किया था कि वो पिछले कई सालों से भूत के साथ संपर्क में रही हैं। उन्होंने भूत के साथ रोमांटिक संबंध भी बनाया है। लेकिन अब रीलम ने खुलासा किया है कि उसकी और भूत की शादी नहीं होगी। क्योंकि अब इन दोनों का रिश्ता खत्म हो गया है। रीलम ने कहा कि हम दोनों छुट्टी पर थाइलैंड गए थे। लेकिन छुट्टी मनाकर जब वापस आए, तो भूत का व्यवहार पूरी तरह से बदल गया। रीलम ने कहा कि मुझे लगता है कि उसे किस और के साथ प्यार हो गया है।
4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
भूत के साथ प्यार का दावा करने वाली एमथिस्ट रीलम बताया कि उन्हें जिस भूत से प्यार था वो उनके घर कई और आत्माओं को भी साथ ले आया, जो कई दिनों तक यहां रहे। रीलम कहती हैं कि वे सब ड्रग्स ले रहे थे और पार्टी कर रहे थे।
विज्ञापन
5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
रीलम कहती हैं उसने जिन आत्माओं को घर में लाया था वो अजीब तरह का शोर कर रही थीं। ऐसे में तंग आकर मैंने अकेले रहने का फैसला कर लिया और हम दोनों का रिश्ता खत्म हो गया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।