{"_id":"5cf27d49bdec2207476e3e6a","slug":"unique-park-indias-first-dinosaur-park-ready-to-open-in-balasinor-gujarat","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"36 साल पहले भारत में जहां से मिले थे डायनासोर के 10 हजार अंडे, अब वहीं पर हुआ ये काम","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
36 साल पहले भारत में जहां से मिले थे डायनासोर के 10 हजार अंडे, अब वहीं पर हुआ ये काम
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सोनू शर्मा
Updated Sat, 01 Jun 2019 07:16 PM IST
गुजरात के बालासिनोर में देश का पहला अनोखा पार्क बनकर तैयार है। यह दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा और देश का पहला डायनासोर म्यूजियम पार्क है, जिसे जल्द ही आम लोगों के लिए खोल दिया जाएगा। यह पार्क 121 एकड़ में बनाया गया है।
Trending Videos
2 of 5
डायनासोर के अंडे
- फोटो : Social media
आपको जानकर हैरानी होगी कि 36 साल पहले यानी साल 1983 में इसी जगह पर डायनासोर के जीवाश्म पाये गये थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यहां डायनासोर के 10 हजार अंडों के अवशेष भी मिले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
डायनासोर का जीवाश्म
- फोटो : Social media
साल 2003 में इस जगह पर खुदाई के दौरान डायनासोर की कई नयी प्रजातियां मिली थीं। यहां नर्मदा नदी के किनारे डायनासोर के कंकाल, मसलन उनके मस्तिष्क, कमर, पैर और पूंछ की हड्डियां पायी गयी थीं। यहां बालासिनोर से 11 किलोमीटर दूर रैयोली गांव हमेशा से विशेषज्ञों के शोध का केंद्र रहा है।
4 of 5
डायनासोर
- फोटो : File photo
इस जगह को दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा डायनासोर जीवाश्म स्थल माना जाता है। डायनासोर के विशेषज्ञों का मानना है कि लगभग 6.5 करोड़ साल पहले यहां डायनासोर की लगभत सात प्रजातियां रहा करती थीं।
विज्ञापन
5 of 5
डायनासोर पार्क, गुजरात
- फोटो : Social media
इस म्यूजियम में देश-दुनिया में मिले तमाम तरह के डायनासोर के अवशेषों को थिएटर में थ्रीडी फिल्म के जरिये दिखाया जाएगा। यहां डायनासोर के बारे में लोगों को हर जानकारी दी जाएगी, मसलन उनका रहन-सहन और खान-पान कैसा था, वो किस तरह अपना जीवन व्यतीत करते थे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।