{"_id":"61a31c9a64c21e477c749b0a","slug":"unique-wedding-card-card-of-lawyer-mention-of-marriage-act-and-sections-of-the-constitution","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अजब-गजब: वकील ने अपनी शादी में छपवा दिया ऐसा अनोखा कार्ड, सोशल मीडिया पर वायरल होने लगी तस्वीर","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
अजब-गजब: वकील ने अपनी शादी में छपवा दिया ऐसा अनोखा कार्ड, सोशल मीडिया पर वायरल होने लगी तस्वीर
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आशिकी पटेल
Updated Sun, 28 Nov 2021 11:37 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
वकील ने अपनी शादी में छपवाया अनोखा कार्ड
- फोटो : Twitter-@fakeerfirangi
आज कल शादियों का सीजन चल रहा है और सोशल मीडिया पर शादियों में डांस के अनोखे वीडियो भी वायरल होने लगे हैं। हर कपल अपनी शादी को स्पेशल और यादगार बनाने के लिए कुछ अलग तरीके अपनाते रहते हैं। कोई शादी में धमाकेदार एंट्री लेना चाहता है तो कोई शादी का कार्ड अलग अंदाज में छपवा रहा है। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक शादी का कार्ड अपने यूनिक कंटेंट की वजह से हर तरफ छाया हुआ है।
इस शादी के कार्ड को असम के एक वकील ने छपवाया है, जिसे पढ़ने के बाद लोग हैरान भी हैं और खूब मजे भी ले रहे हैं। इस वेडिंग कार्ड को भारतीय संविधान की थीम पर रखा गया है। आम तौर पर आपने देखा होगा कि शादी के कार्ड में मेहमानों से विवाह में शामिल होने की अपील की जाती है, लेकिन इस कार्ड में बिल्कुल उल्टा है। आइये जानते हैं कि इस कार्ड में आखिर ऐसा क्या है कि सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा है...
Trending Videos
2 of 4
वकील ने अपनी शादी में छपवाया अनोखा कार्ड
- फोटो : Twitter-@fakeerfirangi
अपनी शादी को अलग और यादगार बनाने के लिए वकील ने संविधान थीम वाला शादी का कार्ड छपवाया है। शादी के इस निमंत्रण पत्र में विवाह से संबंधित कानूनों और अधिकारों के बारे में भी लिखा गया है। वहीं न्याय के तराजू के दोनों ओर दूल्हा और दुल्हन के नाम लिखे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 4
वकील ने अपनी शादी में छपवाया अनोखा कार्ड (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : Istock
इस कार्ड को पढ़कर लोग हैरान हैं। अपनी शादी के इस कार्ड में वकील ने लिखवाया है कि- 'विवाह का अधिकार भारतीय संविधान के अनुच्छेद 21 के तहत जीवन के अधिकार का एक घटक है। मेरे लिए इस मौलिक अधिकार का उपयोग करने का समय रविवार 28 नवंबर 2021 को है।' आगे कार्ड में वकील ने लिखवाया है कि- 'मैं आप सब से अपील करता हूं कि अनुच्छेद 19 (i) (B) (शांतिपूर्वक और बिना हथियारों के इकट्ठा होने का अधिकार) के तहत उपस्थित हों और अपना आशीर्वाद दें।'
4 of 4
वकील ने अपनी शादी में छपवाया अनोखा कार्ड (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : istock
सिर्फ यही नहीं कार्ड में ये भी लिखा गया है कि जब वकीलों की शादी होती है तो वे हां नहीं कहते हैं, बल्कि कहते हैं, 'हम नियम और शर्तों को स्वीकार करते हैं। अब ये अनोखा शादी का कार्ड सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस कार्ड को पढ़कर लोग जमकर मजे ले रहे हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।