{"_id":"5efd446b2bf6d12b173bdd9c","slug":"uttar-pradesh-kannauj-family-member-cook-and-ate-weed-as-a-fenugreek","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जब मेथी समझकर बना डाली गांजे की सब्जी, खाते ही परिवार वाले हो गए बेहोश","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
जब मेथी समझकर बना डाली गांजे की सब्जी, खाते ही परिवार वाले हो गए बेहोश
फीचर डेस्क, अमर उजला, नई दिल्ली
Published by: नवनीत राठौर
Updated Thu, 02 Jul 2020 08:28 AM IST
उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले में एक ऐसी घटना घटी, जिसने सबको हैरान कर दिया है। यहां एक सब्जी विक्रेता के हरकत की वजह से एक ही परिवार के छह लोगों की जिंदगी दाव पर लग गई। सब्जी विक्रेता ने सूखी मेथी बताकर परिवार को गांजा थमा दिया। इसके बाद घर के लोग गांजे को मेथी समझकर सब्जी बनाई। इस सब्जी को खाते ही परिवार के सभी लोगों की हालत बिगड़ गई। अचानक तबियत खराब होने के कारण परिवार के लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
Trending Videos
2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
परिवार वालों को ये समझ में नहीं आया कि सब्जी के साथ कुछ गलत है। इस मामले की जांच कर रही पुलिस ने सब्जी बेचने वाले व्यक्ति को हिरासत में ले लिया है। कन्नौज जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र के मियागंज गांव में शनिवार को एक सब्जी बेचने वाले बुजुर्ग ने गांव में रहने वाले ओमप्रकाश के बेटे नितेश को सूखी मेथी बताकर गांजा दे दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
घर आने के बाद नितेश ने अपनी भाभी को इस गांजे को सब्जी बनाने के लिए दिया। इस सब्जी को शाम में परिवार वालों ने खा ली। सब्जी खाने के थोड़ी देर बाद ही सभी लोग की हालत बिगड़ गई और लोग बेहोश हो गए। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस पहुंच कर परिवार के लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने कड़ाई में रखी बनी हुई सब्जी के अलावा घर में रखी सूखे गांजे को सुरक्षित रख लिया।
4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
इसके बाद पुलिस ने सब्जी विक्रेता को तुरंत हिरासत में ले लिया। पुलिस के द्वारा पुछताछ करने पर सब्जी विक्रेता ने बताया कि मजाक में उसने सूखा गांजा को मेथी बताकर दे दिया। सब्जी विक्रेता ने कहा कि मुझे ये नहीं पता था कि लोग उसे पका कर खा लेंगे।
विज्ञापन
5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
सब्जी विक्रेता का मजाक परिवार वालों पर बहुत भारी पड़ गया। कोतवाल ने बताया कि तहरीर मिलने के बाद मामला दर्ज कर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।