Optical Illusion Find A Mouse: ऑप्टिकल इल्यूजन तस्वीरें बाज की नजर रखने वालों लोगों की आंखों को भी धोखा दे देती हैं। ऑप्टिकल इल्यूजन तस्वीरों से लेकर आर्ट तक हो सकता है जिनमें कुछ चीजें छिपी हो सकती हैं। बहुत ज्यादा खोजने के बाद भी तस्वीरों में चीजें नजर नहीं आती हैं। हालांकि ऑप्टिकल इल्यूजन को हल करने से दिमाग तेज होता है। कई ऑप्टिकल इल्यूजन तस्वीरों में चीजें छिपी होती हैं जिनकों खोजना होता है जबकि कुछ तस्वीरें हमारे व्यक्तित्व के बारे में बताती हैं।
Optical Illusion: इस तस्वीर में छिपा है शातिर चूहा, खोजने में 99 फीसदी लोग हो चुके हैं फेल, क्या आप खोज लेंगे?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्या आपको इस तस्वीर में कहीं चूहा नजर आ रहा है? यह ऑप्टिकल इल्यूजन तस्वीर एक किचन की है जिसमें खाना बनाने के लिए इस्तेमाल की जाने वाली चीजें रखी गई हैं। इन सामान के बीच चूहा कहीं छिपकर बैठा है जिसे आपको खोजना है। अगर आप ध्यान से देखेंगे, तो चूहे को खोजना कोई कठिन कार्य नहीं है। किचन के वार्डरोब में नजक दौड़ाइए।
अगर आपका दिमाग तेज है, तो आप इस पहेली को बेहद आसानी सुलझा सकते हैं। आप अपनी घड़ी में टाइमर सेट कर लीजिए और अपनी नजर को चारों तरफ दौड़ाइए। इस तस्वीर को इस तरह डिजाइन किया गया है कि इसमें चूहे को खोजना थोड़ा मुश्किल हो रहा है, लेकिन आप ध्यान से देखेंगे तो दिए गए आठ सेकेंड की समयसीमा के अंदर चूहे को आसानी से खोज सकते हैं।
Red River: इस देश में बहती है रहस्यमयी नदी! पानी का रंग है खून की तरह लाल, जानिए क्या है रहस्य
यह तस्वीर देखने में बेहद सामान्य है, लेकिन इसमें चूहे को खोजना किसी चुनौती से कम नहीं है। अच्छे आईक्यू वाले शख्स के लिए चूहे को खोजना कोई कठिन काम नहीं है। दावा किया जा रहा है कि इस तस्वीर में चूहे को खोजने में 99 फीसदी लोग फेल हो चुके हैं। अगर आप चूहे को खोजने वाले एक फीसदी लोगों में शामिल होना चाहते हैं, तो दिए समयसीमा के अंदर चूहे को खोजकर दिखाइए।
अगर आप अभी भी किचन के वार्डरोब में छिपे चूहे को नहीं खोज पाए हैं, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। हम आपको हिंट देते हैं, तभी भी आप नहीं खोज पाते हैं, तो तस्वीर शेयर की है जिसमें आप आसानी से चूहे को देख सकते हैं। वार्डरोब के बीच वाले हिस्से में ध्यान से देखिए चूहा वहीं पर बैठा हुआ है।