दुनिया की जनसंख्या आज यानी 15 नवंबर को आठ अरब हो जाएगी। संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में दावा है कि 2030 तक पृथ्वी पर 850 करोड़, 2050 तक 970 करोड़ और 2100 तक 1040 करोड़ लोग हो सकते हैं। यह भी बताया कि मानव की औसत उम्र भी आज 72.8 वर्ष हो चुकी है, यह 1990 के मुकाबले 2019 तक नौ साल बढ़ी है। वहीं, मध्य प्रदेश में आज राज्य स्तरीय जनजाति गौरव दिवस मनाया जा रहा है। इसके लिए प्रदेश सरकार ने जनजातियों के भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर बड़ा आयोजन करने की तैयारी की है। शहडोल में हो रहे इन कार्यक्रमों में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शिरकत करेंगी। उधर, यूपी के सभी जिलों में कोविड की तर्ज पर 17 नवंबर से डेडिकेटेड डेंगू अस्पताल शुरू हो जाएंगे। इन पर फिजीशियन और बाल रोग चिकित्सक की तैनाती अनिवार्य होगी। जहां ये दोनों चिकित्सक नहीं हैं, वहां के लिए आसपास तैनात चिकित्सकों को संबद्ध करने के निर्देश दिए गए हैं। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
Amar Ujala Top News: आज आठ अरब हो जाएगी दुनिया की आबादी, एमपी के दौरे पर राष्ट्रपति मुर्मू, पढ़ें अहम खबरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Global Population: आज 8 अरब हो जाएगी दुनिया की आबादी, वैश्विक जनसंख्या को एक अरब बढ़ने में लगे 12 साल
दुनिया की जनसंख्या आज यानी 15 नवंबर को आठ अरब हो जाएगी। संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में दावा है कि 2030 तक पृथ्वी पर 850 करोड़, 2050 तक 970 करोड़ और 2100 तक 1040 करोड़ लोग हो सकते हैं। यह भी बताया कि मानव की औसत उम्र भी आज 72.8 वर्ष हो चुकी है, यह 1990 के मुकाबले 2019 तक नौ साल बढ़ी है। 2050 तक एक मनुष्य औसतन 77.2 वर्ष तक जियेगा।
पढ़ें पूरी खबर...
MP: राज्य स्तरीय जनजाति गौरव दिवस कार्यक्रम में आज शामिल होंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, जाने पूरा कार्यक्रम
मध्य प्रदेश सरकार ने जनजातियों के भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर बड़ा आयोजन करने की तैयारी की है। 15 नवंबर को मध्य प्रदेश के शहडोल के लालपुर में राज्य स्तरीय कार्यक्रम आयोजित होगा। इसके अलावा पंचायत स्तर पर भी कार्यक्रम होंगे। इन कार्यक्रमों में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शिरकत करेंगी।
पढ़ें पूरी खबर...
डेंगू का प्रकोप : 17 से हर जिले में डेडिकेटेड डेंगू अस्पताल, छात्रों को फुल शर्ट और पैंट पहनने के निर्देश
यूपी के सभी जिलों में कोविड की तर्ज पर 17 नवंबर से डेडिकेटेड डेंगू अस्पताल शुरू हो जाएंगे। इन पर फिजीशियन और बाल रोग चिकित्सक की तैनाती अनिवार्य होगी। जहां ये दोनों चिकित्सक नहीं हैं, वहां के लिए आसपास तैनात चिकित्सकों को संबद्ध करने के निर्देश दिए गए हैं। हर अस्पताल पर एक नोडल अधिकारी तैनात किया जाएगा। बेड की उपलब्धता, भर्ती व रेफर होने वाले मरीज और मरने वालों की रोज रिपोर्ट तैयार की जाएगी।
पढ़ें पूरी खबर...
DU SOL Admission: आज चूके तो अगले साल मिलेगा अवसर, रात 12 बजे थम जाएगी दाखिले की दौड़
दिल्ली विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग (एसओएल) में अब दाखिला लेने से चूके तो डीयू में पढ़ाई का मौका अगले साल ही मिल सकेगा। दरअसल, एसओएल में अक्तूबर में शुरू हुई दाखिले की रेस मंगलवार (आज) रात 12 बजे को समाप्त होने जा रही है। ऐसे में छात्रों के पास दाखिले के लिए चंद घंटे ही बाकी हैं। यदि दाखिले के लिए अंतिम तिथि को बढ़ाया गया तो वह डिस्टेंस एजुकेशन(डीईबी) की मंजूरी के बाद ही बढ़ाया जाएगा।
पढ़ें पूरी खबर...