Viral Video: शेर को सबसे ताकतवार और खतरनाक माना जाता है। इसीलिए इसे जंगल का राजा भी कहा जाता है। शेर के सामने जाने की किसी की हिम्मत नहीं होती है। अगर किसी के सामने अचानक शेर आ जाए, तो उसकी सांसें थम जाती हैं। सोशल मीडिया पर अक्सर शेर के जानवरों और कभी-कभी इंसानों पर हमले के वीडियो वायरल होते हैं। सोशल मीडिया पर दो शेरनी और कोबरा सांप का एक वीडियो वायरल हो रहा है। यह वास्तव में अलकल्पनीय है। इसे देखने के बाद आप हैरान हो जाएंगे।
वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि दो शेरनियां घूम रही हैं। इस दौरान अचानक रास्ते में कोबरा सांप आ जाता है। कोबरा को देखते ही शेरनियां डर जाती हैं और वहीं रुक जाती हैं। देखकर लग रहा है कि उनकी आगे बढ़ने की हिम्मत नहीं हो रही है। काफी देर तक दोनों वहीं खड़ी रहती हैं। तभी कोबरा एक बिल में छिप जाता है। उसके जाने के बाद शेरनियां आगे बढ़ती हैं, तभी एक छिपकली आ जती है, जिसका सांप शिकार कर रहा था। छिपकली को देखकर भी शेरनियां डर जाती हैं, क्योंकि उन्हें लगता है कि फिर कोबरा आ गया।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर daniel_wildlife_photography नाम के अकाउंट से वीडियो को शेयर किया गया है। वीडियो के साथ कैप्शन लिखा है। दरअसल, एक कोबरा छिपकली का शिकार कर रहा था। तभी शेरनी आ गईं, पहले तो उन्होंने सांप को डराना चाहा, लेकिन जब वह नहीं भागा तो शेरनियां खुद डर गईं। बाद में कोबरा शेरनियों को देखकर खुद ही छिपकली को छोड़कर चला गया।
A post shared by Daniel Anthony Safari (@daniel_wildlife_safari)
Viral Video: कुर्सी पर आराम से बैठे थे दादाजी, तभी पता पूछने के बहाने से आया चोर और छीन ली सोने की चेन
इस वीडियो को लाखों लोग देख चुके हैं, जबकि 68 हजार से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है। इस वीडियो पर लोग जमकर प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। कुछ लोगों का कहना है कि जंगली जानवर भी जानते हैं कि कोबरा कितना जहरीला और खतरनाक होता है।
Viral Video: दुल्हन की आंचल में रखे थे नेग के पैसे, स्टेज पर ही दूल्हे ने की ऐसी हरकत, वीडियो हो गया वायरल
कोबरा के काटने से हो सकती है मौत
कोबरा सांप बेहद जहरीला होता है। इसके काटने से किसी की भी मौत हो सकती है। कोबरा सांप काटने पर औसतन 50-100 मिलीग्राम जहर छोड़ता है। यह एक बार में तीन से चार बार काटता है।