Devil Comet: डेविल धूमकेतु (Devil Comet) तेजी से धरती की तरफ आ रहा है। दो सींगों वाले इस धूमकेतु पर बर्फीले ज्वालामुखी हैं, जो बीते चार महीने में तीन बार फट चुके हैं। हमारे सौर मंडल के केंद्र की तरफ यह तेजी से आ रहा है और इसके रास्ते में धरती भी है। इसका केंद्र 17 किमी व्यास का है, यानी यह बहुत बड़ा है। डेविल धूमकेतु जल्द ही धरती के पास गुजरेगा। फिलहाल यह अभी सूरज की तरफ जा रहा है। इसके केंद्र के चारों तरफ निकल रही धूल, बर्फ और गैस का फैलाव 7000 गुना अधिक है, यानी करीब 2.30 लाख किमी। सबसे हैरानी वाली बात यह है कि इसमें सक्रिय ज्वालामुखी हैं, जो लगातार फट रहे हैं।
Devil Comet: धरती की तरफ आ रहा 'शैतान', लगातार हो रहे ज्वालामुखी विस्फोट, क्या धरती से होगी टक्कर?
ब्रिटिश एस्ट्रोनॉमिकल एसोसिएशन के एस्ट्रोनॉमर रिचर्ड माइल्स का कहना है कि 12P धूमकेतु के केंद्र में सामान्य पत्थर नहीं हैं। इसके अंदर स्थित बर्फ, धूल और गैस का मैग्मा लगातार फट रहा है। इसकी पड़ी दरारों की वजह से यह लगातार बाहर निकल रहे हैं।
कई खगोलविदों ने 20 जुलाई को इसमें विस्फोट को देखा था, जो इसकी सामान्य रोशनी से 100 गुना अधिक था। जब अंदर से निकलने वाली बर्फ के कणों से सूरज की रोशनी की टक्कर होती है, तो यह और विशाल नजर आती है। बर्फीले विस्फोट की वजह से इस आकार लगातार बदलता जा रहा है। इसकी तस्वीर में इसके दो सींग नजर आ रहे हैं।
Ajab-Gajab: धरती के खोखले और रहस्यमयी द्वीप से उठा पर्दा, क्यों दिखता है काला, जानकर हो जाएंगे हैरान
इसके आकार बढ़ने के साथ ही इसकी परछाई भी बढ़ती जाएगी, लेकिन अधिक फैलाव धीरे-धीरे खत्म हो जाता है, क्योंकि सूरज की रोशनी में गैस और बर्फ के कण खत्म हो जाते हैं। यह धूमकेतु 71 साल में सूरज के चारों तरफ एक चक्कर लगाता है। अगली बार यह फिर 71 साल बाद नजर आएगा। धरती के बेहद पास 21 अप्रैल 2024 से 2 जून 2024 के बीच रहेगा। आसमान साफ रहने पर रात में नजर आएगा। अंतरिक्ष में घूमता एक बर्फीला ज्वालामुखी है।
Science News: कैसे हुआ था ग्रहों का निर्माण? जेम्स वेब स्पेस टेलीस्कोप ने बड़े रहस्य से उठाया पर्दा
इस धूमकेतु से बड़ा ज्वालामुखी विस्फोट बीते 12 सालों में 29P धूमकेतु में दिखाई दिया था। इसने अंतरिक्ष में 10 लाख टन बर्फीला पदार्थ छोड़ा था। अप्रैल में यह घटना घटी थी, जिसे देखना मुश्किल था। अचानक बढ़ी हुई रोशनी की वजह से इसकी पहचान में हो पाई और वैज्ञानिकों ने इसे देखा।