सब्सक्राइब करें

अजब-गजब: कहानी सैकड़ों एकड़ में फैले दुनिया के सबसे बड़े कब्रिस्तान की, जहां लाखों मुर्दे हैं दफन

फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नवनीत राठौर Updated Mon, 05 Jul 2021 09:35 PM IST
विज्ञापन
wadi al salaam largest cemetery in the world where 50 lakhs people buried
दुनिया का सबसे बड़ा कब्रिस्तान - फोटो : सोशल मीडिया

दुनिया के लगभग हर कोने में आपको कब्रिस्तान देखने को मिल जाएंगे, जहां मृत लोगों को दफनाया जाता है। कुछ कब्रिस्तान बेहद छोटे होते हैं, तो वहीं कुछ कब्रिस्तान का एरिया काफी बड़ा होता है। लेकिन क्या आपको पता है कि दुनिया का सबसे बड़ा कब्रिस्तान कहां है? आपको ये जानकर हैरानी होगी कि दुनिया के इस सबसे बड़े कब्रिस्तान में 50 लाख से भी अधिक मुर्दे दफन हैं। यूं कहें तो ये कब्रिस्तान आकार में एक शहर के बराबर है।

दरअसल, हम जिस कब्रिस्तान की बात कर रहे हैं ,उसका नाम है 'वादी-अल-सलाम'। आपको बता दें कि ये कब्रिस्तान इराक के नजफ शहर में स्थित है। करीब 1485 एकड़ में फैला यह कब्रिस्तान 'वैली ऑफ पीस' के नाम से भी मशहूर है, जिसे देखने के लिए काफी संख्या में लोग आते हैं।  यहां शिया इमाम और चौथे खलीफा ‘इमाम अली इब्न अबी तालिब’ की दरगाह भी है इस कब्रिस्तान में सभी कब्र पत्थर और मिट्टी से ही बनी हुई है, इन कब्रों में सीमेंट का इस्तेमाल नहीं किया गया है।
Trending Videos
wadi al salaam largest cemetery in the world where 50 lakhs people buried
दुनिया का सबसे बड़ा कब्रिस्तान - फोटो : सोशल मीडिया

वादी-अल-सलाम कब्रिस्तान काफी पुराना है, जिसके बारे में कहा जाता है कि यहां लोगों को दफनाने का काम पिछले 1400 सालों को चला आ रहा है। यह कब्रिस्तान शिया मुस्लिमों के बीच काफी मशहूर है। कहते हैं कि दुनियाभर के शिया खुद को दफनाने के लिए इसी जगह को पसंद करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
wadi al salaam largest cemetery in the world where 50 lakhs people buried
दुनिया का सबसे बड़ा कब्रिस्तान - फोटो : सोशल मीडिया

कहते हैं कि इस कब्रिस्तान में हर रोज लगभग 200 मुर्दों को दफनाया जाता है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, आईएसआईएस के आतंक से पहले यहां हर साल लगभग 100-120 मुर्दों को दफनाया जाता था, लेकिन हाल के दिनों में 150-200 लोगों को हर दिन दफनाया जाता है।

wadi al salaam largest cemetery in the world where 50 lakhs people buried
दुनिया का सबसे बड़ा कब्रिस्तान - फोटो : सोशल मीडिया

इस कब्रिस्तान में एक मकबरा भी बना हुआ है, जिसके के बारे में कहा जाता है कि आईएसआईएस के खिलाफ लड़ने वाले लड़ाके इस मकबरे में आकर मन्नत मांगते हैं कि अगर लड़ाई में उनकी मौत हो जाए तो उन्हें इसी कब्रिस्तान में दफनाया जाए।

विज्ञापन
wadi al salaam largest cemetery in the world where 50 lakhs people buried
दुनिया का सबसे बड़ा कब्रिस्तान - फोटो : सोशल मीडिया

आपको बता दें कि यूनेस्को ने इस कब्रिस्तान को  'वर्ल्ड हैरिटेज' में शामिल किया है। वहीं इसकी लंबाई ज्यादा होने की वजह से यहां पर सड़केंं बनाई गई हैंं, जो कब्रोंं के बीच में से होकर ही निकलती है। यहां अक्सर आपको भीड़-भाड़ देखने को मिलेगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed