हमारे आसपास मौजूद हर जीव-जंतुओं की अपनी कुछ विशेषताएं हैं। खरगोश भी इन्हीं में से एक है। ये बात तो हम सभी को पता है कि खरगोश धरती पर पाए जाने वाला एक सुंदर और मनमोहक जानवर है। अलग-अलग जगहों पर ये जीव अलग-अलग रंग और रूप में पाया जाता है। आपको ये जानकर हैरानी होगी कि बेहतर स्वास्थ्य के लिए अपने ही मल को खरगोशों के द्वारा खाना एक बेहद जरूरी प्रक्रिया है। खरगोश एक ऐसा जीव है, जिसका पाचन तंत्र अच्छे से विकसित नहीं होता है। यह जीव अपना अधिकांश जीवन घास खाकर ही बिताता है, जिसके कारण खरगोश के शरीर से बहुत से जरूरी न्यूट्रिएंट्स बिना पचे ही बाहर निकल जाते हैं। ऐसे में खरगोश उसे फिर से खाकर अधिक से अधिक पोषक तत्व पचाते हैं। खरगोशों की ये स्थिति बिल्कुल वैसे ही है, जैसे गाय और भैंस जैसे अधिकांश चौपाया जानवर अपने भोजन को वापस मुंह में लाकर उसे पचाते हैं।
अजब-गजब: आखिर खरगोश अपना ही मल क्यों खा जाते हैं? जानिए इसके पीछे की वजह
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: नवनीत राठौर
Updated Wed, 23 Jun 2021 10:51 PM IST
विज्ञापन