{"_id":"5b3b31844f1c1bcf738b45a9","slug":"atm-card-users-to-know-here-some-important-things","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"एटीएम से कैश निकालते समय भूलकर भी न करें ये काम, वरना पैसों से हाथ धो बैठोगे","category":{"title":"World of Wonders","title_hn":"ऐसा भी होता है","slug":"world-of-wonders"}}
एटीएम से कैश निकालते समय भूलकर भी न करें ये काम, वरना पैसों से हाथ धो बैठोगे
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 03 Jul 2018 04:18 PM IST
विज्ञापन
atm cancel button
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आप अगर एटीएम इस्तेमाल करते हैं तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। जी हां, यह जानकारी आपको भविष्य में आने वाली समस्याओं से सावधान करेगी। एटीएम कार्डधारक अब से कभी भी कार्ड पर अपना पिन नंबर न लिखें। बस हमेशा उसे याद रखें।
atm
- फोटो : amar ujala
अनजान लोगों से भूलकर भी एटीएम ट्रांजैक्शन में मदद न लें और न ही ट्रांजैक्शन के लिए अपना कार्ड किसी को दें। अगर आप अपने रिश्तेदारों बच्चों या पति/पत्नी को अपना डेबिट कार्ड देकर ATM से पैसा निकलवाते हैं तो अब से आपको सावधान हो जाना चाहिए। दरअसल, यह आपके लिए बेहद खतरनाक साबित हो सकता है।
atm
अगर ऐसा करने पर आपके ATM से पैसे निकालने के दौरान कोई घटना हो जाती है जैसे कि खाते से पैसे कट जाते हैं और आपको मशीन से कैश नहीं मिलता है तो आप ऐसे मामले में बैंक के पास अपनी शिकायत लेकर जाएंगे तो बैंक आपकी मदद नहीं करेगा। जी हां, ऐसी ही एक घटना बेंगलुरू में सामने आई है। यहां पत्नी ने पैसे निकालने के लिए अपना डेबिट कार्ड पति को दे दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
atm
इसके बाद पति एटीएम से पैसे निकालने गया, जब मशीन में कार्ड स्वाइप किया तो अकाउंट से पैसे कट गए लेकिन मशीन से पैसे ही नहीं निकले। जब इसकी शिकायत करने वह बैंक गए तो बैंक ने इस शिकायत को रिजेक्ट कर दिया। इसके बाद वह दोनों कंज्यूमर फोरम में गए। लगभग 4 साल बाद अदालत ने दंपति के खिलाफ फैसला सुनाया। जज ने कहा केवल एक खाता धारक एटीएम कार्ड का उपयोग करने के लिए अधिकृत है।
विज्ञापन
atm user
ये विशेष बातें रखें ध्यान
अनजान लोगों से एटीएम ट्रांजैक्शन में मदद न लें या फिर किसी अन्य को ट्रांजैक्शन के लिए कार्ड न दें। किसी भी शख्स को अपना एटीएम पिन न बताएं। कार्ड पर अपना पिन नंबर कभी न लिखें। हमेशा उसे याद रखें। बैंक कर्मचारी और फैमिली मेंबर्स को भी इसकी जानकारी न दें। एटीएम आपके पर्सनल यूज के लिए होता है। पेमेंट के दौरान कार्ड पर पूरी नजर रखें और उसे नजरों से ओझल न होने दें।
अनजान लोगों से एटीएम ट्रांजैक्शन में मदद न लें या फिर किसी अन्य को ट्रांजैक्शन के लिए कार्ड न दें। किसी भी शख्स को अपना एटीएम पिन न बताएं। कार्ड पर अपना पिन नंबर कभी न लिखें। हमेशा उसे याद रखें। बैंक कर्मचारी और फैमिली मेंबर्स को भी इसकी जानकारी न दें। एटीएम आपके पर्सनल यूज के लिए होता है। पेमेंट के दौरान कार्ड पर पूरी नजर रखें और उसे नजरों से ओझल न होने दें।