{"_id":"57fb44fd4f1c1b675228e9d6","slug":"girl-who-drinks-the-blood-of-his-own-boyfriends","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ये लड़की पीती है अपने ब्वॉयफ्रेंड का खून, कारण होश उड़ा देगा","category":{"title":"Weird Stories","title_hn":"अजब गजब","slug":"weird-stories"}}
ये लड़की पीती है अपने ब्वॉयफ्रेंड का खून, कारण होश उड़ा देगा
टीम डिजिटल/अमर उजाला
Updated Mon, 10 Oct 2016 01:46 PM IST
- फोटो : dailymail
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वैम्पायर की कहानियां आपने कई बार सुनी होंगी, फिल्मों में उन्हें देखकर डर भी लगा होगा। लेकिन क्या कभी रियल लाइफ में किसी वैम्पायर के बारे में सुना है। अगर नहीं तो जानिए कहां रहती है रियल लाइफ वैम्पायर जो अपने ब्वॉयफ्रेंड का खून पीती है।
ऑस्ट्रेलिया के क्वींसलैंड में रहने वाली 38 साल की जोर्जिया कॉन्डन को दुनिया रियल लाइफ वैम्पायर के तौर पर जानती है। ऐसा इसलिए क्योंकि वह इंसान का खून पिए बिना नहीं रह पाती। जोर्जिया जब 12 साल की थी, तब उसने पहली बार इंसानी खून का स्वाद चखा था। इसके बाद उसे खून पीने की चाहत बढ़ गई।
17 साल की उम्र में उसे एक ऐसी लड़की मिली जिसने उसे कई दिनों तक खून पिलाया। लेकिन उसे खून पीने का ये चस्का कैसे लगा ये जानकर लोग चौंक जाते हैं।
विज्ञापन
जोर्जिया को खून पीने का चस्का वैम्पायर फिल्में ट्विलाइट, ट्रू ब्लड, वैम्पायर डायरी देखने के बाद लगा। जोर्जिया के अनुसार ब्रिसबेन में ब्लडलस्ट बॉल इवेंट में मेरे जैसे कई खून के प्यासे लोग आते हैं। वहीं उसकी मुलाकात ब्वॉयफ्रेंड जमाएल से हुई। जोर्जिया ने अपने ब्वॉयफ्रेंड से खून पीने की इच्छा जताई तो वो बिना डरे तैयार हो गया।
दो सालों से साथ रहने वाला उसका ब्वॉयफ्रेंड उसे हर हफ्ते अपना खून पिलाता है। हालांकि जोर्जिया बहुत सारी बीमारियों की शिकार हैं। उन्हें एनिमिया के साथ थैलसीमिया है। इसकी वजह से उन्हें खून का टेस्ट अच्छा लगता है। इतना ही नहीं वैम्पयार की तरह धूप में जाने से उन्हें तकलीफ होती है।