{"_id":"5c024d4ebdec2241b054dffb","slug":"husband-got-know-about-wife-s-addiction-problem-takes-bold-step","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"शादी के बाद पता चला पत्नी की इस गंदी आदत के बारे में, पति ने उठाया ऐसा कदम कि सन्न रह गया परिवार","category":{"title":"Weird Stories","title_hn":"अजब गजब","slug":"weird-stories"}}
शादी के बाद पता चला पत्नी की इस गंदी आदत के बारे में, पति ने उठाया ऐसा कदम कि सन्न रह गया परिवार
Sat, 01 Dec 2018 02:28 PM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 01 Dec 2018 02:28 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Bride
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
शादियां दो तरह की होती हैं। एक शादी का बंधंन वह होता है जहां लड़का-लड़की एक दूसरे को पहले से जानते-समझते हैं, एक दूसरे की पसंद और नापसंद के बारे में भी जानते हैं। ऐसी शादियों को प्रेम विवाह या लव मैरिज का नाम दिया जाता है। दूसरे प्रकार की शादी समाज-परिवार के लोगों द्वारा तय की जाती हैं। अमूमन ऐसी शादियों में युवक युवती को एक दूसरे को समझने और जानने का समय नहीं मिल पाता है। जिसे अरेंज मैरिज या व्यवस्था विवाह की संज्ञा दी जाती है। ज्यादातर मामलों में तो दूसरे प्रकार की शादियां सफल रहती हैं लेकिन कई बार ऐसी जानकारी सामने आती है। जिसका प्रभाव कई जिंदगियों और परिवारों पर पड़ता है। दिल्ली में एक ऐसी ही शादी का अजीबोगरीब मामला सामने आया है।
2 of 5
bride
शादी के बाद पति को अपनी पत्नी की एक गलत आदत के बारे में पता चला। जिसके बारे में शायद महिला के परिवार वालों को भी नहीं पता था। कुछ ही दिनों में बात इतनी बिगड़ गई कि परेशान पति ने कोर्ट में तलाक की अर्जी डाल दी। जिसके बाद कोर्ट को हस्तक्षेप करना पड़ा।
3 of 5
whatsapp
पति के मुताबिक पत्नी को सोशल मीडिया की बहुत बुरी लत थी। यहा तक की वह अपने घर परिवार पर भी ध्यान नहीं देती थी। पति के अनुसार पत्नी देर रात तक व्हाट्सएप और मैसेंजर पर कई पुरुषों से बातें किया करती थी। पति का कहना है कि उसने इस बारे में कई बार अपनी पत्नी को समझाने की कोशिश करती थी लेकिन वह पति की रोक-टोक से झल्ला जाती थी। और गंभीर नतीजे भुगतने की धमकी दिया करती थी। पीड़ित शख्स पेशे से सॉफ्टवेयर इंजीनियर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
WHATSAPP
पति की याचिका पर कोर्ट ने दोनों को काउंसलिंग का समय दिया है। कोर्ट का कहना है कि यदि काउंसलिंग के दौरान पत्नी का रवैया नहीं बदलता है तो याचिका पर चर्चा की जा सकती है। वहीं इस घटना से युवक और युवती दोनों के परिवार सदमें में हैं। उन्हें इस बात पर विश्वास ही नहीं हो रहा है।
विज्ञापन
5 of 5
social media
मीडिया की लत को लेकर यह कोई पहला मामला नहीं है। कई बार इस तरह की खबरें चर्चाओं का केंद्र बनती हैं। बावजूद इसके दंपत्तियों में इस पर विचार नहीं किया जा रहा है। समय रहते हमें सचेत होना होगा वरना इसके दूरगामी परिणाम सबके लिए खतरनाक हो सकते हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।