फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पत्नी के टूथपेस्ट के साथ पति ने किया ऐसा भयानक काम, ब्रश करते ही महिला पहुंची अस्पताल

Wed, 10 Oct 2018 09:48 PM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 10 Oct 2018 09:48 PM IST
विज्ञापन
Husband tried to kill his wife by poisoning her toothpaste
Toothpaste

घर में रोजाना इस्तेमाल की जाने वाली छोटी-छोटी चीजों की तरफ हमारा ध्यान अक्सर नहीं जाता। लेकिन सोशल मीडिया में वायरल हुई एक स्टोरी से लोग सकते में आ गए हैं, क्योंकि टूथपेस्ट की वजह से अमेरिका में कुछ साल पहले सुबह ब्रश करने के बाद एक महिला और उसकी बेटी की तबीयत अचानक खराब हो गई थी। जिसके बाद उन्हें हॉस्पिटल ले जाना पड़ा था।



हालांकि तब उन्हें इसके पीछे की वजह समझ नहीं आई थी लेकिन कुछ दिन बाद जब इस घटना की सच्चाई उनके सामने आई तो वे हैरान रह गए थे। दरअसल, जांच के बाद पता चला कि उनके पेस्ट में जहर मिला हुआ था, और ये हरकत महिला के पति ने ही की थी जो कि उसकी जान लेना चाहता था।


 

टूथपेस्ट की वजह से जाते-जाते बची जान

Husband tried to kill his wife by poisoning her toothpaste

दरअसल मामला टेनिसी के कोलिविर्ली शहर में रहने वाली स्टेसी वॉर्टमैन का है, जो दिसंबर 2014 में रोज की तरह सुबह उठने के बाद ब्रश कर रही थीं। लेकिन ब्रश करते ही उन्हें मुंह में जलन और सनसनी होने के साथ सिर में भयानक दर्द होने लगा। हालत बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें बचा लिया। उन्होंने कहा कि थोड़ी और देर हो जाती तो मामला बिगड़ सकता था।

स्टेसी के पेरेंट्स को लगा कि हो ना हो पेस्ट में कुछ गड़बड़ रही होगी और इसी वजह से दोनों की तबीयत बिगड़ी। इसलिए उन्होंने उस टूथपेस्ट को अलग रख दिया। हालांकि तब उन्हें इसकी असली वजह के बारे में कुछ अंदाजा नहीं था। इस घटना के कुछ दिनों बाद जनवरी 2015 में एक दिन पुलिस स्टेसी के घर पहुंची और आशंका जताते हुए कहा कि फ्रेड उसकी हत्या करना चाहता है।

पुलिस ने कहा कि फ्रेड के घर से कई तरह के जहर के साथ उसकी एक फोटो मिली है। इसके बाद स्टेसी को टूथपेस्ट की घटना याद आई और वो पुलिस को इस बारे में बताने लगती है। पुलिस उस पेस्ट को जांच के लिए भेज देती है, जांच के बाद उसमें जहर होने की पुष्टि हो जाती है।

टूथपेस्ट में जहरीले पौधे से बना एंकोनिटम नाम का जहर मिलता है। इसके साथ ही स्टेसी और उसकी फैमिली को समझ आता है कि उस जहरीले पेस्ट की वजह से ही ये सबकुछ हुआ था। हालांकि पेस्ट में जहर मिलाने का काम फ्रेड ने किसकी मदद से किया, इसका पता उन्हें नहीं चला।

प्यार से तलाक तक का ट्विस्ट

Husband tried to kill his wife by poisoning her toothpaste

स्टेसी और फ्रेड ऑस्टन वॉर्टमैन (39) की मुलाकात यूनिवर्सिटी में पढ़ाई के दौरान हुई थी। ऑस्टन आगे चलकर वकील बन गए, वहीं स्टेसी बच्चों को पढ़ाने लगीं। साल 2000 में शादी के बाद ये दोनों कोलिविर्ली में शिफ्ट हो गए। इस कपल के तीन बच्चे हुए, जिनमें दो बेटी और एक बेटा हैं। शादी के 14 साल बाद अप्रैल 2014 में स्टेसी ने फ्रेड को झूठा और धोखेबाज बताते हुए तलाक की अर्जी लगा दी।

स्टेसी का कहना था कि शादी के बाद से ही फ्रेड उसे धोखा दे रहा है। अलग होने के बाद तीनों बच्चे फ्रेड के साथ रहने लगे, वहीं स्टेसी बीच-बीच में जाकर उनसे मिलने लगी। स्टेसी को लग रहा था कि तलाक के बाद फ्रेड भी खुश होगा। लेकिन उसके दिमाग में कुछ और ही चल रहा था। अपनी बदनामी होने से नाराज फ्रेड उसकी हत्या की प्लानिंग करने लगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

फ्रेड ने स्टेसी की तीन बार की थी जान लेने की कोशिश

Husband tried to kill his wife by poisoning her toothpaste

टूथपेस्ट में जहर मिलने की पुष्टि के बाद भी फ्रेड को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस को और सबूतों की जरूरत थी। इसके बाद पुलिस ने अपने एक आदमी को सुपारी किलर बनाकर फ्रेड के पास भेजा। पुलिस का आदमी जब फ्रेड से सुपारी किलर बनकर मिला तो उसने उससे स्टेसी की जान लेने के लिए कहा और पैसे भी दे दिए।

फ्रेड ने उसे ये भी बताया कि वो घर पर कब मिलेगी और इसके लिए उसे हथियार कहां मिल जाएंगे। इस स्टिंग में फंसने के बाद पुलिस ने फ्रेड को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि फिर उसे जमानत मिल गई। इसके बाद स्टेसी को लग रहा था कि अब वो सेफ हो गई है। लेकिन ऐसा नहीं था। जुलाई 2015 में फ्रेड ने तीसरी बार स्टेसी को मारने की कोशिश की।

इसके लिए उसने जेल में बंद एक कैदी से संपर्क करते हुए उसे 7 लाख रुपए देने की बात कही, लेकिन ये बात भी पुलिस को पता चल गई। कोर्ट में चले केस के बाद फ्रेड को टूथपेस्ट में जहर मिलाने, पत्नी की हत्या के लिए सुपारी देने और हत्या के लिए एक कैदी को पैसे देने की पेशकश करने के मामले में दोषी ठहरा दिया गया। इस मामले में फ्रेड को 30 साल की जेल की सजा हुई, जिसमें 10 साल बाद उसे परोल मिल सकता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed