सब्सक्राइब करें

इस देश की सड़कों पर रखी गई हैं हजारों लाल रंग की जूतियां, वजह है बड़ी दिलचस्प 

फीचर डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 07 Dec 2018 02:21 PM IST
विज्ञापन
Israeli Women Protest With Red Shoes Against Domestic Violence at Habima Square
- फोटो : social media

आपने अभी तक कई तरह का विरोध-प्रदर्शन सुना और देखा होगा, लेकिन सोशल मीडिया पर एक अलग तरह के विरोध-प्रदर्शन की तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं। यहां महिलाएं और लड़कियां अपने लाल रंग के जूते छोड़कर चली जा रही हैं।

Trending Videos
Israeli Women Protest With Red Shoes Against Domestic Violence at Habima Square
- फोटो : social media

दरअसल, इजरायल में महिलाओं ने घरेलू हिंसा के खिलाफ आवाज उठाने का एक नायाब तरीका खोज निकाला है। यहां सरकार द्वारा घरेलू हिंसा के खिलाफ सख्त कदम न उठाने से महिलाएं काफी नाराज हैं। नाराज महिलाओं के विरोध-प्रदर्शन करने का अनोखा अंदाज सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Israeli Women Protest With Red Shoes Against Domestic Violence at Habima Square
- फोटो : social media

इजरायल में लोगों ने महिला हिंसा के विरोध में अनोखा आंदोलन शुरू किया है। महिलाएं और लड़कियां राजधानी यरुशलम के हबिमा चौक पर एकत्र हुईं। जहां अलग-अलग कतारों में जूतियां रखकर महिलाओं पर हिंसा के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन किया गया। देशभर में कई स्थानों पर ऐसे प्रदर्शन हुए, प्रदर्शनकारियों ने सड़कें भी जाम की। ये जूते घरेलू हिंसा के प्रतीक के रूप में रखे गए हैं।     

Israeli Women Protest With Red Shoes Against Domestic Violence at Habima Square
- फोटो : social media

विरोध-प्रदर्शन के दौरान एकत्र हुई महिलाओं ने घरेलू हिंसा की वजह से मौत का शिकार हुईं औरतों के आंकड़े तख्तियों पर लिखकर दिखाए और अपने कपड़ों पर लाल रंग लगाकर घरेलू हिंसा के खिलाफ प्रदर्शन किया। 

विज्ञापन
Israeli Women Protest With Red Shoes Against Domestic Violence at Habima Square
- फोटो : social media

महिलाओं ने इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को संबोधित करते हुए 'जागो, हमारा खून भी बेकार नहीं है,' के नारे लगाए। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इस तरह का यह अनोखा विरोध-प्रदर्शन इस साल घरेलू हिंसा की वजह से मारी गईं 24 महिलाओं को समर्पित किया गया है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed